Advertisement

Section 108 Teaser: रेजिना कैसेंड्रा के साथ 'सेक्शन 108' में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करेंगे सबसे बड़े स्कैम का पर्दाफाश

नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) जल्द ही Regina Cassandra के साथ फिल्म सेक्शन 108(Section 108) में नजर आएंगे. जिसका हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है.

Latest News
Section 108 Teaser: रेजिना कैसेंड्रा के साथ 'सेक्शन 108' में नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, करेंगे सबसे बड़े स्कैम का पर्दाफाश

Section 108

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) हाल ही में कंगना रनौत(Kangana Ranaut) के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म टीकू वेड्स शेरू(Tiku Weds Sheru) में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अवनीत कौर(Avneet Kaur) भी दिखाई दी थीं. वहीं, अब वह जल्द ही सेक्शन 108(Section 108) में नजर आने वाले है. यह फिल्म रसिख खान द्वारा निर्देशित की गई है. हाल ही में सेक्शन 108 का टीजर रिलीज किया गया है. इसके साथ ही हाल ही में टीजर लॉन्च इवेंट भी मुंबई में रखा गया था और इस दौरान कई सितारों ने शिरकत की थी. 

नवाजुद्दीन की आने वाली फिल्म सेक्शन 108 देश में हुए एक बड़े घोटाले के ऊपर आधारित है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा रेजिना कैसेंड्रा नजर आने वाली हैं. टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि रेजीना नवाज के पास जाती हैं और अपना परिचय देती हैं. वह बताती हैं कि मेरा नाम शिखा सक्सेना है और मैं सनराइज इंटरप्राइजेज कंपनी से आई हूं. इसके आगे वह बताती हैं कि मेरे पास आपके लिए एक केस है, एक बिलेनियर है और जल्द ही कोर्ट उसे मरा हुआ डिक्लेयर करने वाली है और अगर ऐसा हुआ तो नॉमिनी को एक बड़ा अमाउंट देना पड़ेगा. मुझे लगता है ये स्केम है.

नवाज दिखे दमदार अंदाज में

इसके बाद वो नवाज से रेजिना केस लेने के लिए सवाल करती हैं. इसपर नवाज कहते हैं कि हां मैं ये केस लूंगा. सेक्शन 108, इंटरेस्टिंग केस. जमीन में भी होगा तो भी खोद के निकाल लूंगा.फिल्म का टीजर काफी सस्पेंस क्रिएट करता है. टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह लोगों को हैरान करने वाली फिल्म है. वहीं, टीजर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी सूट बूट पहने हुए बेहद हैंडसम अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Haddi का नया गाना बेपर्दा हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर बन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जीशान अय्यूब संग किया रोमांस

इंस्टाग्राम पर सेक्शन 108 को लेकर शेयर किया था पोस्ट

नवाजुद्दीन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका टीजर शेयर की था. उन्होंने सेक्शन 108 का टीजर शेयर करते हुए लिखा था-देश का सबसे चौंकाने वाला घोटाला उजागर, पहेली का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि हम सेक्शन 108 में मामले को सुलझाने के लिए टीम बना रहे हैं. टीज़र देखने से न चूकें.

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui की Ex वाइफ Aaliya ने लीक किया झगड़े का ऑडियो, बेटी को लेकर हुआ हंगामा

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म में रेजिना शिखा सक्सेना के किरदार में नजर आएंगी. वहीं, नवाजुद्दीन इसमें ताहूर खान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. वहीं, नवाजुद्दीन की यह फिल्म अगले साल 2 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

इस फिल्म में नजर आएंगे नवाजुद्दीन

वह फिल्म में इंश्योरेंस क्लेम कंस्लटेंट की भूमिका निभाएंगे.  वहीं, बात की जाए नवाजुद्दीन के काम को लेकर तो वह जल्द ही फिल्म हड्डी में नजर आने वाले हैं. जिसमें वह एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाएंगे. इसके साथ ही रेजिना हाल ही में तमिल हॉरर फिल्म करुंगापियम में नजर आई थीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement