Advertisement

Nawazuddin Siddiqui की Ex वाइफ Aaliya ने लीक किया झगड़े का ऑडियो, बेटी को लेकर हुआ हंगामा

Nawazuddin Siddiqui की एक्स वाइफ Aaliya Siddhiqui ने फोन पर झगड़े की ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर की है. दोनों के बीच बेटी को लेकर झगड़ा हुआ है.

Nawazuddin Siddiqui की Ex वाइफ Aaliya ने लीक किया झगड़े का ऑडियो, बेटी को लेकर हुआ हंगामा

Aaliya Siddiqui, Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नहीं रहना चाहते बच्चे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों कई आरोपों से घिरे दिखाई दे रहे हैं. उन पर भाई के साथ- साथ पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने भी कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. बीते दिनों भाई ने एक ऑडियो रिलीज कर बताया था कि नवाज अपने स्टाफ के साथ किस तरह मार- पीट करते हैं और अब एक्टर की वाइफ ने उन पर फिर से निशाना साधा है. आलिया ने एक ऑडियो रिलीज किया है जिसमें दोनों का झगड़ा सुनने को मिल रहा है. आलिया इस बात पर भड़की हुई हैं कि नवाज ने दूसरे शख्स के साथ अपनी बेटी को भेज दिया था.

दरअसल, नवाजुद्दीन ने बीते दिनों एक स्टेटमेंट जारी कर अपनी एक्स वाइफ आलिया पर और ज्यादा रुपये ऐंठने के लिए बिना वजह हंगामा करने का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि आलिया अपने बच्चों के लिए दिए गए पैसे खुद पर उड़ा देती हैं. उन्होंने आलिया पर झूठे वीडियो बनाने और झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाया था. वहीं, इसके बाद आलिया ने नवाज को एक्सपोज करते हुए कई डॉक्यूमेंट और व्हाट्स एप चैट के साथ एक स्टेटमेंट भी शेयर किया था जिसमें एक- एक करके झूठ गिनाए गए थे. वहीं, अब आलिया ने एक फोन पर हुए झगड़े की ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर की है.

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui के पोस्ट पर एक्स वाइफ Aaliya ने किया पलटवार, एक्टर को बताया 'लापरवाह पिता'

इस रिकॉर्डिंग में आलिया नवाज से पूछती दिख रही हैं कि उन्होंने अपनी बेटी को किसी दूसरे शख्स के साथ कैसे देश से दूर भेज दिया? इस पर नवाज कहते हैं कि 'वो मेरा काम संभालते हैं. मैंने उसे अनुमति दी क्योंकि मुझे उस पर भरोसा है. तुम्हें न हो! आप किसी पर भरोसा नहीं करते, अगर आप पुलिस शिकायत करना चाहते हैं, तो करें'. इस ऑडियो क्लिप के साथ आलिया ने लिखा- 'ये है इसकी हकीकत'. बता दें कि नवाज ने मैनेजर के साथ अपनी बेटी शोरा को दुबई भेज दिया था, जिस पर आलिया बुरी तरह नाराज हुई थीं.

ये भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui को मिला Kangana Ranaut का साथ, बोलीं 'खामोशी हमें हमेशा सुकून नहीं देती'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement