Advertisement

Haddi का नया गाना Beparda हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर बन Nawazuddin Siddiqui ने जीशान अय्यूब संग किया रोमांस

नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) की मोस्ट अवेटेड फिल्म हड्डी(Haddi) का हाल ही में नया सॉन्ग रिलीज हुआ है. बेपर्दा(Beparda) सॉन्ग में एक्टर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

Latest News
Haddi का नया गाना Beparda हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर बन Nawazuddin Siddiqui ने जीशान अय्यूब संग किया रोमांस

Beparda Song

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) की मोस्ट अवेटेड फिल्म हड्डी(Haddi) इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन एक ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आने वाले है. फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म को लेकर लोगों को काफी उम्मीद ही. वहीं, हाल ही में इसका नया गाना रिलीज हुआ है. 

हड्डी का नया गाना बेपर्दा एक रोमांटिक सॉन्ग है. इसमें नवाजुद्दीन ट्रांसजेंडर बन रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं. सॉन्ग के दौरान उनके पार्टनर के तौर पर मोहम्मद जीशान अय्यूब नजर आ रहे हैं. नवाजुद्दीन अपने ट्रांसजेंडर वाले लुक से पहले ही लोगों का दिल जीत चुके हैं. वहीं, इस सॉन्ग में नवाज और जीशान की रोमांटिक स्टोरी को दिखाया जाता है. इसके साथ ही दोनों की कोर्ट मैरिज भी होती है. नवाजुद्दीन की इस गाने में बेहद खूबसूरत एक्टिंग देखने को मिली है. उन्होंने एक ट्रांसजेंडर के भाव को बखूबी पेश किया है. 

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui अपने भाई के कारण फिर विवाद में फंसे, इस बार भाइयों ने ही लगाए आरोप

बेपर्दा सॉन्ग को मिला फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स

बेपर्दा सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आ रहा है. दर्शकों को इसका अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा- बहुत खूबसूरत सॉन्ग और एक्टर भी बहुत शानदार, खासकर नवाज सर. वहीं, अन्य ने लिखा- ये एक मास्टरपीस होने वाला है. एक और यूजर ने लिखा- दो शानदार एक्टर नवाज और जीशान एक ही फ्रेम में. 

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui की Ex वाइफ Aaliya ने लीक किया झगड़े का ऑडियो, बेटी को लेकर हुआ हंगामा

इस दिन जी5 पर रिलीज होगी फिल्म

वहीं, बेपर्दा सॉन्ग रेखा भारद्वाज ने गाया है. रेखा जी की आवाज ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है. इसके साथ ही म्यूजिक रोहन रोहन ने दिया है और इसके लिरिक्स रोहन गोखले ने लिखे है. आपको बता दें कि नवाजुद्दीन की यह फिल्म शाहरुख खान की जवान के साथ 7 सितंबर रिलीज हो रही है. हालांकि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर नजर आएगी. फिल्म का डायरेक्शन साद खान ने किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement