Advertisement

Maidaan Box office collection: पहले दिन Shaitaan से काफी पीछे रह गई 'मैदान', कर डाली इतनी कमाई, यहां जानें

Maidaan box office: अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बीते दिन रिलीज हुई. आज इसकी टक्कर Akshay Kumar की Bade Miyaan Chote Miyaan 2 से हो रही है.

Latest News
Maidaan Box office collection: पहले दिन Shaitaan से काफी पीछे रह गई 'मैदान', कर डाली इतनी कमाई, यहां जानें

Maidaan Box Office Collection

Add DNA as a Preferred Source

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म मैदान (Maidaan) बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. भारत के फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के लाइफ पर बनी मैदान 10 अप्रैल को रिलीज हुई. इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था और फिल्म देखने के बाद लोगों का भी रिएक्शन (Maidaan Public review) सामने आ गया था. पब्लिक रिव्यू की मानें तो लोगों को मैदान पसंद आई है. ऐसे में पहले दिन इस रियल लाइफ बेस्ड फिल्म ने कितनी कमाई (Maidaan first day collection) की है, आईए जानते हैं.

बधाई हो जैसी फिल्म बना चुके डायरेक्टर अमित शर्मा के निर्देशन में बनी मैदान को पहले दिन लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. वहीं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 37.37 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ पहले दिन का आंकड़ा भी सामने आ गया है. Sacnilk के आंकड़ों की मानें तो मैदान ने फर्स्ट डे पर 2.6 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि ये कलेक्शन ठीक ठाक ही रहा पर अजय की फिल्म शैतान के आगे काफी कम है. पहले दिन शैतान ने 14 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था.


ये भी पढ़ें: Maidaan Twitter review: Shaitaan के बाद Ajay Devgn फिर करेंगे धमाल? पब्लिक को पसंद आई फिल्म, खूब हो रही तारीफ


क्या है Maidaan में खास 

रियल कहानी पर बेस्ड इस फिल्म में इंडियन फुटबॉल का गोल्डन पीरियड दिखाया गया है जोकि 1952 से लेकर 1962 तक था. फिल्म में अजय देवगन ने फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का रोल किया था. फिल्म उन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है. 

लोगों को अजय देवगन की एक्टिंग काफी पसंद आई. फैंस का कहना है कि उन्होंने रोल में जान डाल दी है. मैदान में उनकी वाइफ के रोल में प्रियामणि नजर आईं. वहीं गजराज राव स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रोल में थे.


ये भी पढ़ें: Ajay Devgn की Maidaan की रिलीज पर यहां लगी रोक, जानें क्या है भारी मुसीबत की जड़


Bade Miyaan Chote Miyaan 2 से होगी टक्कर

मैदान की रिलीज के अगले ही दिन इसकी टक्कर फिल्म बड़े मियां छोटे मिया 2 से हो रही है. पहले दोनों एक ही दिन रिलीज होने वाली थीं पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर की रिलीज डेट को एक दिन के लिए टाल दिया गया.

वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में काफी कमाई कर ली है. फिलहाल इस एक्शन-थ्रिलर की बॉक्स ऑफिस पर मैदान से जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement