Advertisement

Anurag Kashyap ने शेयर किया Nawazuddin Siddiqui का रेड साड़ी में नया अवतार, Haddi की रिलीज को लेकर भी दिया अपडेट

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप(Anurag Kashyap) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर आने वाली फिल्म हड्डी(Haddi) का नया पोस्टर शेयर किया है और इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) रेड साड़ी लुक में नजर आ रहे हैं.

Latest News
Anurag Kashyap ने शेयर किया Nawazuddin Siddiqui का रेड साड़ी में नया अवतार, Haddi की रिलीज को लेकर भी दिया अपडेट

Nawazuddin Siddiqui Haddi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नवाजुद्दीन सिद्दीकी(Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपने साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. वे लगातार अलग अलग रोल और अलग तरह की स्क्रिप्ट चुन रहे हैं. वहीं, उनके फैंस भी उन्हें इन किरदारों में खासा पसंद कर रहे हैं. हाल ही में वह फिल्म सोनू वेड्स टीकू(Sonu Weds Tiku) में रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे, लेकिन अब वह अपनी आने वाली फिल्म हड्डी(Haddi) में एक ट्रांसजेंडर के रोल में दिखाई देंगे. उनकी इस आने वाली फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आया है. 

अक्षत अजय शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म जी स्टूडियोज पर जल्द देखने को मिलेगी. हड्डी एक एंटरटेनिंग क्राइम रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जिसमें शानदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं. एक्टर फिल्म में हड्डी और हरिका के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म में वह एक ट्रांसजेंडर के तौर पर दिखाए जाएंगे. यह पहली बार होगा जब नवाजुद्दीन इस तरह के अलग रोल में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui की Ex वाइफ ने लाख बुराई के बाद दिखाई एक्टर की सच्चाई, वीडियो कर देगा इमोशनल

अनुराग कश्यप ने शेयर किया नया पोस्टर

पिछले साल ही फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसको लेकर एक्टर की काफी तारीफ हुई थी. वहीं, एक्टर के फैंस भी इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर अनुराग कश्यप ने अपडेट शेयर किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी है. एक्टर ने नवाजुद्दीन के हड्डी का नया पोस्टर शेयर किया है. इसमें एक्टर लाल साड़ी पहने हुए एकदम अलग लग रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने प्रॉपर मेकअप भी किया है. इस पोस्ट के कैप्शन में अनुराग ने लिखा है- इसके लिए सुपर एक्साइटेड, हड्डी आ रहा है जल्द ही जी 5 पर. 

ये भी पढ़ें-Nawazuddin Siddiqui की Ex वाइफ Aaliya ने लीक किया झगड़े का ऑडियो, बेटी को लेकर हुआ हंगामा

फिल्म के निर्देशक को हैं कई उम्मीदें

वहीं, फिल्म को लेकर निर्देशक अक्षत अजय शर्मा ने कहा कि हड्डी सर्कल, हिंसा और शक्ति की नशीली दुनिया के चारों ओर घूमती है, जो एक अपराधी को उजागर करती है. यह समाज के असली चेहरे को दिखाती है. किरदारों को निखारने के लिए इस राजनेता डकैत ट्रांसजेंडर ड्रामा को तैयार करने के लिए मुझे बहुत टाइम लगा. सांस रोककर मैं वाकई में उम्मीद कर रहा हूं कि हड्डी हर उम्मीद से बढ़कर होगी. Zee5 पर हमारे दर्शकों के दिलों पर एक छाप छोड़ेगी. हड्डी के प्रीमियर के लिए तैयार हो जाइए, जल्द ही केवल  ZEE5 पर स्ट्रीमिंग

इन कलाकारों ने फिल्म में किया एक्ट

वहीं, इस फिल्म में नवाजुद्दीन के अलावा , अनुराग कश्यप के साथ इला अरुण, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सौरभ सचदेव, श्रीधर दुबे, राजेश कुमार, विपिन शर्मा और सहर्ष शुक्ला जैसे कलाकार होंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement