Advertisement

Akanksha Dubey Death: Samar Singh ने भोजपुरी एक्ट्रेस को लेकर किए शॉकिंग खुलासे, खोला 25 तारीख का राज

समर सिंह (Samar Singh) ने आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है. सिंगर ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं-

Akanksha Dubey Death: Samar Singh ने भोजपुरी एक्ट्रेस को लेकर किए शॉकिंग खुलासे, खोला 25 तारीख का राज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को इस दुनिया से गए दो हफ्ते बीत चुके हैं. हालांकि, उनकी मौत की गु्त्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है. इस बीच इस केस ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. बीते दिन पुलिस ने आकांक्षा दुबे के मुख्य आरोपी और कथित ब्यॉफ्रेंड समर सिंह (Samar Singh) को गाजियाबाद से अरेस्ट किया था. अब पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किए हैं.

क्या बोला समर सिंह?
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में समर सिंह ने कहा कि उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा है. जबकि असली गुनहगार तो कोई और ही है. इसे लेकर बात करते हुए सिंगर ने कहा, '25 मार्च की शाम को आकांक्षा ने मुझे आखिरी बार कॉल किया था. हालांकि, शोर ज्यादा होने के कारण मुझे उसकी बातें समझ नहीं आईं. फिर पांच-छह सेकेंड के बाद उसने खुद ही फोन काट दिया. उस वक्त हम दोनों के बीच वैसे भी चीजें ठीक नहीं थीं तो ज्यादा बात नहीं हो रही थी. हम केवल काम के सिलसिले में ही बातें किया करते थे.'

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: मौत से कुछ घंटों पहले ब्रेकअप पार्टी पर उड़ाया था इतना पैसा, आखिरी Video देख मां बोलीं 'उसका मर्डर हुआ है'  

समर सिंह ने कहा, 'लोग मेरे और उसके करीब होने की बात कह रहे हैं लेकिन सच तो ये है कि मुझसे ज्यादा वो 2 लड़कों के करीब थी. हम दोनों कैमरे के सामने साथ अच्छे लगते थे लेकिन रियल लाइफ में ऐसा कुछ भी नहीं था.' समर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा, 'आकांक्षा बनारस और मुंबई के रहने वाले दो लड़कों से ज्यादा बात करती थी वो उनके क्लोज थी. तीनों की रात भर घंटों बात होती थी. अगर पुलिस आकांक्षा का फोन खंगाले और कॉल डिटेल निकलवाए तो काफी कुछ पता लग जाएगा.'

पैसों को लेकर बात करते हुए समर सिंह ने कहा कि उनका इनसे कोई लेनादेना नहीं है. लेनदेन का हर काम संजय सिंह देखता है. मुंबई और लखनऊ में उनका ऑफिस है. यही से वो प्रमोशन का भी हर काम देखता है. 

यह भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस Akshara Singh ने MMS लीक विवाद पर तोड़ी चुप्पी, Akanksha Dubey के सुसाइड पर कह डाली ऐसी बात

बता दें कि अदाकारा दुबे ने बीते 25 मार्च को वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. इसे लेकर एक्ट्रेस की मां मधु दुबे ने समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. मधु दुबे का आरोप है कि आकांक्षा को समर सिंह और उनके भाई ने टॉर्चर करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. समर सिंह ने उनकी बेटी से पैसे लिए थे जो लंबे समय से लौटाए नहीं थे, इस बात पर दोनों का विवाद भी हुआ था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement