Advertisement

'भारत ने दुस्साहस किया तो हम भी नहीं हिचकिचाएंगे' PM Modi के बयान से बौखलाया Pakistan

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान का जिक्र किया था. इस बयानबाजी को लेकर पाकिस्तान में खलबली मच गई है.

Latest News
'भारत ने दुस्साहस किया तो हम भी नहीं हिचकिचाएंगे' PM Modi के बयान से बौखलाया Pakistan
Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव के चार चरण के मतदान हो चुके हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान को ‘चूड़ियां पहनाने’ वाला एक बयान दिया था जिस पर अब पाकिस्तान बौखला गया है. मंगलवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के नेता अपने चुनावी फायदे के लिए पाकिस्तान को अपनी घरेलू राजनीति में घसीटना बंद करें. इसके साथ ही पाकिस्तान ने कहा कि भारत कोई कदम उठाता है तो पाकिस्तान भी उसका जवाब देने से नहीं हिचकिचाएगा.

'किसी ने दुस्साहस किया तो हम भी नहीं हिचकिचाएंगे'
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने एक बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य कैबिनेट मंत्रियों की पाकिस्तान पर टिप्पणी के संबंध में कहा कि ये सभी बयान पाकिस्तान के प्रति नफरत को दिखाते हैं. इनसे यह साफ होता है कि ऐसे बयानों से नेता जानबूझकर चुनावी लाभ लेना चाहते हैं. पाकिस्तान अपनी संप्रभुता और अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना जानता है. पाकिस्तान ने पहले भी अपनी रक्षा करने के संकल्प को दिखाया है और अगर भारतीय पक्ष दुस्साहस करेगा तो हम भी नहीं हिचकिचाएंगे.


ये भी पढ़ें-राजस्थान के खेतड़ी में पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, एक अफसर की मौत और 14 सुरक्षित निकाले गए  


पीएम मोदी ने क्या कहा?
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ‘ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रात को सपने में भी परमाणु बम दिखाई देता है. INDIA गठबंधन के नेताओं के बयान देख लीजिए, कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी है. अरे भाई, पहना देंगे. उनको आटा भी चाहिए, बिजली भी नहीं है. अब हमको मालूम नहीं था कि उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं.’

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement