Advertisement

अफवाहों में लगे होते हैं पंख, बड़ी तेजी से अपने कब्जे में कर लेती हैं पूरा गांव

Don't Spread Rumors: रिश्तेदार इसे सुनती है और गोश्त खरीदने चली जाती है. वह कसाई से बोलती है 'एक पाउंड गोश्त दे दो या ऐसा करो कि जब गोश्त काटा ही जा रहा है तब बेहतर है कि दो पाउंड... मुझे कुछ ज्यादा दे दो, क्योंकि लोग यह कहते फिर रहे हैं कि गांव के साथ कुछ बहुत बुरा होने वाला है.'

Latest News
अफवाहों में लगे होते हैं पंख, बड़ी तेजी से अपने कब्जे में कर लेती हैं पूरा गांव

गैब्रियल गार्सिया मार्केज की कहानी 'गांव में कुछ बहुत बुरा होने वाला है' के आधार पर एआई की परिकल्पना.

Add DNA as a Preferred Source

'गांव में कुछ बहुत बुरा होने वाला है' कहानी की पहली किस्त में आपने पढ़ा कि एक बूढ़ी महिला ने अपने बच्चे के सामने अपने मन की आशंका रखी. मां की आशंका बच्चे पर इस कदर हावी रही कि वह जीता हुआ खेल हार गया और जब साथियों ने उससे इस हार की वजह पूछी तो उसने अपनी मां की आशंका के बारे में बताया. DNA Lit में प्रकाशित इस दूसरी किस्त में देखें कि वह आशंका कैसे पूरे गांव में फैली.

गांव में कुछ बहुत बुरा होने वाला है (दूसरी किस्त)

'और वह मूर्ख क्यों है?'

भई! क्योंकि वह एक सबसे आसान सा गोला अपनी मां के एक एक पूर्वाभास की फिक्र में नहीं जीत पाया, जिसके मुताबिक इस गांव के साथ कुछ बहुत बुरा होने वाला है.

आगे उसकी मां बोलती है 'तुम बुजुर्गों के पूर्वाभास की खिल्ली मत उड़ाओ, क्योंकि कभी-कभार वे सच भी हो जाते हैं.'

रिश्तेदार इसे सुनती है और गोश्त खरीदने चली जाती है. वह कसाई से बोलती है 'एक पाउंड गोश्त दे दो या ऐसा करो कि जब गोश्त काटा ही जा रहा है तब बेहतर है कि दो पाउंड... मुझे कुछ ज्यादा दे दो, क्योंकि लोग यह कहते फिर रहे हैं कि गांव के साथ कुछ बहुत बुरा होने वाला है.'

गैब्रियल गार्सिया मार्केज की कहानी 'गांव में कुछ बहुत बुरा होने वाला है' के आधार पर एआई की परिकल्पना.

कसाई उसे गोश्त थमाता है और जब एक दूसरी महिला एक पाउंड गोश्त खरीदने पहुंचती है, तो उससे बोलता है - आप दो ले जाइए क्योंकि लोग यहां तक कहते फिर रहे हैं कि कुछ बहुत बुरा होने वाला है, और उसके लिए तैयार हो रहे हैं, और सामान खरीद रहे हैं.

वह बूढ़ी महिला जवाब देती है 'मेरे कई सारे बच्चे हैं. सुनो, बेहतर है कि तुम मुझे चार पाउंड दे दो.'

स्पेनिश कथाकार गैब्रियल गार्सिया मार्केज.

वह चार पाउंड गोश्त लेकर चली जाती है, और कहानी को लंबा न खींचने के लिहाज से बता देना चाहूंगा कि कसाई का सारा गोश्त अगले आधे घंटे में खत्म हो जाता है. 
(जारी)

'गांव में कुछ बहुत बुरा होने वाला है' की पहली किस्त
'गांव में कुछ बहुत बुरा होने वाला है' की तीसरी किस्त

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement