Advertisement

Gold Price: सोना हुआ 50 हजार रुपये के पार, चांदी की चमक भी बरकरार

आज सोने और चांदी दोनों के दाम में उछाल देखने को मिला. सोना जहां 50 हजार रुपये के पार पहुंचा वहीं चांदी भी 64 हजार को पार कर गया.

Gold Price: सोना हुआ 50 हजार रुपये के पार, चांदी की चमक भी बरकरार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई. कारोबारी सप्ताह के दिन यानी 15 फरवरी को सोना 286 रुपये चढ़कर 50,202 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता हुआ देखा गया, जबकि पिछले कारोबारी दिवस पर सोना 49,752 रुपये पर बंद हुआ था. 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47000 रुपये रहा. वहीं चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई. चांदी 0.50 प्रतिशत या 323 रुपये की तेजी के साथ 64,556 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

सोना इस वक्त अपने आलटाइम हाई से प्रति ग्राम 5 हजार 998 रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. सोना इस दर पर अगस्त 2020 में पहुंचा था. 

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत आज  50,202 रुपये पर बंद हुई. सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना 49,752 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. आज दाम में  286 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47000 रुपये रही.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

रॉयटर्स के मुताबिक आज सोने की कीमतों में 1,871.52 डॉलर प्रति औंस पर था. इसके अलावा चांदी 23.87 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड हुई.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी (Silver) का रेट 64,556 रुपये रहा. कल यह 63,910 रुपये पर बंद हुई थी. चांदी में 646 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई.

आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें:  SBI दे रहा कस्टमर्स को फ्री में 2 लाख रुपये का लाभ, जानें नियम और शर्तें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement