Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: Darjeeling सीट पर तृणमूल, बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर

Darjeeling LS Polls: 2019 के आम चुनाव में बालुरघाट लोकसभा सीट से बीजेपी के डॉ. सुकांत मजूमदार ने जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 539317 वोट मिले थे. इस चुनाव में उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष रही थीं.

Latest News
Lok Sabha Elections 2024: Darjeeling सीट पर तृणमूल, बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर

दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र 1957 में अस्तित्व में आया था.

Add DNA as a Preferred Source

दार्जिलिंग लोकसभा सीट 2024 पर होने वाले आम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने गोपाल लामा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद राजू बिस्ट पर और कांग्रेस ने डॉ. मुनीश तमांग पर दांव खेला है. बता दें कि दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 7 सीटें शामिल हैं. ये सीटें हैं - मतिगारा-नक्सलबाड़ी, फंसीदेवा, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, कुर्सियांग, सिलीगुड़ी और चोपरा. इस सीट पर 2024 के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है.


इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: Balurghat सीट पर जीत दोहराने में जुटी बीजेपी


2019 के आम चुनाव में दार्जिलिंग लोकसभा सीट से बीजेपी के राजू बिस्ट ने जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 750067 वोट मिले थे. इस चुनाव में राजू बिस्ट के निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अमर सिंह राय रहे थे. उन्हें इस क्षेत्र के कुल 336624 वोटरों का समर्थन मिला था. इस तरह राजू बिस्ट ने यह चुनाव 413443 वोटों के अंतर से जीत लिया था. 2019 के आम चुनाव में दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र में कुल 1611317 मतदाता थे. इसमें महिला वोटरों की कुल संख्या 793609 थी, जबकि पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 817687 थी.


इसे भी पढ़ें : Barmer सीट पर निर्दलीय रविंदर सिंह भाटी बिगाड़ेंगे किसका खेल, जानें सियासी समीकरण


2011 में हुई जनगणना के मुताबिक इस संसदीय क्षेत्र की कुल आबादी 2201799 थी. इस आबादी के 66.68% लोग गांवों में रहते हैं, जबकि 33.32% आबादी शहरी है. इनमें अनुसूचित जाति की हिस्सेदारी 17 फीसदी है, जबकि अनुसूचिज जनजाति की 18.99 फीसदी है. पर्यटकों की पसंद और चाय के बगानों के लिए जाना जाने वाला दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र 1957 में अस्तित्व में आया था. 

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement