Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: Balurghat सीट पर जीत दोहराने में जुटी बीजेपी

Balurghat LS Polls: 2019 के आम चुनाव में बालुरघाट लोकसभा सीट से बीजेपी के डॉ. सुकांत मजूमदार ने जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 539317 वोट मिले थे. इस चुनाव में उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष रही थीं.

Latest News
Lok Sabha Elections 2024: Balurghat सीट पर जीत दोहराने में जुटी बीजेपी

बालुरघाट लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है.

Add DNA as a Preferred Source

बालुरघाट लोकसभा सीट 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस ने बिप्लब मित्रा पर दांव खेला है. बालुरघाट लोकसभा सीट को 1962 तक पश्चिमी दिनाजपुर के नाम से जाना जाता था. इस संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की 8 सीटें शामिल हैं. ये सीटें हैं - बैहर, लांजी, परसवाड़ा, बालाघाट, वारसिवनी, कटंगी, बरघाट और सिवनी. बालुरघाट संसदीय सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट का कब्जा रहा था, पर 2014 में इस सीट पर टीएमसी और 2019 में बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की थी. 2014 के आम चुनाव में इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है.


इसे भी पढ़ें : Barmer सीट पर निर्दलीय रविंदर सिंह भाटी बिगाड़ेंगे किसका खेल, जानें सियासी समीकरण


2019 के आम चुनाव में बालुरघाट लोकसभा सीट से बीजेपी के डॉ. सुकांत मजूमदार ने जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 539317 वोट मिले थे. इस चुनाव में उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस की अर्पिता घोष रही थीं. उन्हें इस क्षेत्र के कुल 506024 वोटरों का समर्थन मिला था. इस तरह सुकांत मजूमदार ने यह चुनाव 33293 वोटों के अंतर से जीत लिया था. 2019 के इस चुनाव में बालुरघाट संसदीय क्षेत्र में कुल 1431704 वोटर थे. इसमें महिला वोटरों की संख्या 693957 थी, जबकि पुरुष वोटर 737685 थे.


इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: Udaipur सीट पर कांग्रेस का फंसा पेच! जानें सियासी समीकरण


रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) की सीट मानी जानी वाली बालुरघाट में 2014 आम चुनाव में टीएमसी की उम्मीदवार अर्पिता घोष ने जीत हासिल की थी. उन्होंने आरएसपी के बिमलेंदु सरकार को पछाड़ा था. बीजेपी के बिश्वप्रिया रॉयचौधरी और कांग्रेस के ओम प्रकाश मिश्रा भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे थे. इसके पहले साल 2009 लोकसभा चुनाव में आरएसपी के उम्मीदवार प्रशांत कुमार मजूमदार को 388,444 वोट के साथ जीत हासिल की थी. उन्होंने टीएमसी के बिप्लब मित्रा को पराजित किया था.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement