Advertisement

Anantnag Attack: जी-20 की सफलता से जले पाकिस्तान ने करवाया अनंतनाग हमला, सामने आई डिटेल 

Pakistan Involved In Anantnag Attack: अनंतनाग हमले के पीछे पाकिस्तान की साजिश का सच सामने आया है. क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्ट में हमले की योजना का पता चला है और फिलहाल सुरक्षा बल इस साजिश की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.

Anantnag Attack: जी-20 की सफलता से जले पाकिस्तान ने करवाया अनंतनाग हमला, सामने आई डिटेल 

Anantnag Attack

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत की अध्यक्षता में जी-20 (G-20) का ऐतिहासिक आयोजन हुआ है. इस सफलता की चर्चा दूसरे देशों तक में हो रही है. हालांकि, भारत की इस उपलब्धि से पाकिस्तान का खार खाए बैठा है. जी-20 सफलता के कुछ ही दिन बाद अनंतनाग में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ आतंकियों से हुई है. अब सुरक्षा बलों के हाथ कुछ ऐसे सबूत लगे हैं जो इसमें पाकिस्तान के शामिल होने की ओर इशारा कर रहे हैं. डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के सूत्रों ने बताया है कि पिछले 5 दिनों की क्रॉस बॉर्डर कॉल इंटरसेप्ट से पता चला है कि पाकिस्तान में पनाह पाए आतंकी पिछले कई दिनों से आतंकी हमले की योजना बना रहे थे. फिलहाल सुरक्षा बल इस हमले के तार जोड़ने की कोशिश कर रहा है. 

अनंतनाग और राजौरी में हुए आतंकी हमले में सेना के दो अधिकारी समेत एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए हैं. इस आतंकी हमले के बाद से शक की सुई सीमा पार से थी. पाकिस्तान की सरपरस्ती में तैयार हुए आतंकियों ने पिछले कुछ वक्त में सीमा पार से अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं. पाकिस्तान की इस बौखलाहट के पीछे भारत में जी-20 का शानदार आयोजन है. खुद पाकिस्तानी मीडिया में भी इस आयोजन की सफलता की काफी चर्चा हो रही है.  

यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा हादसा, 33 बच्चों से भरी नाव पलटी, 18 लापता

कश्मीर में दो दिनों में हो चुके हैं दो बड़े हमले 
कश्मीर में दो दिनों में दो बड़े हमले हो भी चुके हैं. कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में बुधवार (13 सितंबर) को लश्कर-ए-तैयबा (LET) के आतंकियों संग सुरक्षाबलों की झड़प में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धानौत और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए हैं. फिलहाल सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हो रही है और अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है. राजौरी में भी दो एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है. सुरक्षा बल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें पाकिस्तान की साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: CM के पहुंचते ही मनोज जरांगे ने तोड़ा अनशन, शिंदे ने खुद पिलाया जूस   

पाकिस्तान में इस वक्त बौखलाहट का दौर 
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. दूसरी ओर खबरों की मानें तो पाकिस्तान की आर्मी की ताकत भी पहले से कम हुई है. हाल ही में पाकिस्तान आर्मी पर तीन बड़े अटैक हुए हैं. चित्राल में पाकिस्तानी आर्मी कैंप पर तालिबान ने हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया था. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी आर्मी और सरकार के बीच इस वक्त हड़बड़ाहट का दौर है. देश में महंगाई और बेरोजगारी की वजह से जनता सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement