Advertisement

Nawazuddin Siddiqui की वाइफ आलिया का हाल देख छलका Urfi Javed का दर्द, बोलीं 'पुराने दिन याद आ गए'

Urfi Javed ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर Nawazuddin Siddiqui की पत्नी आलिया का एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही एक्ट्रेस का दर्द छलक पड़ा है.

Nawazuddin Siddiqui की वाइफ आलिया का हाल देख छलका Urfi Javed का दर्द, बोलीं 'पुराने दिन याद आ गए'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की वाइफ आलिया (Aaliya Siddiqui) आए दिन उन पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं. आलिया सिद्दीकी का कहना है कि नवाजुद्दीन उनके साथ बेहद गलत व्यवहार कर रहे हैं. उन्हें घर में दो वक्त का खाना नहीं दिया जाता है. इतना ही नहीं, अभी हाल ही में आलिया ने अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसे देख हर कोई दंग रह गया. अब इस पूरे मामले पर इंटरनेट सेंसशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) का रिएक्शन सामने आया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया था.  इस वीडियो में उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आधी रात उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है. वीडियो में आलिया के साथ उनके दोनों बच्चे भी नजर आए. एक्टर की बेटी शोरा रोते-बिलखते दरवाजे के पास खड़े होकर अपने पिता की राह देखती रही. ये वीडियो खूब वायरल हुआ. वहीं, इसे लेकर अब उर्फी जावेद ने रिएक्ट किया है. 

यह भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: बीमार मां से मिलने पहुंचे थे एक्टर, भाई ने नहीं दी इजाजत, दरवाजे से लौटे

आलिया सिद्दीकी के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर उर्फी ने दुख जाहिर किया है.  एक्ट्रेस ने लिखा, 'कहने के लिए कुछ नहीं है, मेरा दिल टूट गया है. मुझे मेरे पुराने दिन याद आ गए. मुझे सहानुभूति है.'

यहां देखें उर्फी जावेद का रिएक्शन-

Urfi Javed

बता दें कि अभी हाल ही में उर्फी जावेद ने भी अपने पुराने दिनों को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया था. एक लाइफस्टाइल मैगजीन को दिए इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने अपने बचपन के ट्रॉमा के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे पिता के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे. टीवी एक्ट्रेस के पिता ने उन्हें कभी सपोर्ट नहीं किया. 

यह भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui के बच्चों को नहीं मिल रहा खाना, पत्नी ने नया वीडियो शेयर कर दिखाई घर की हालत

इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें बचपन से ही फैशन का शौक था. हालांकि, घर वाले उनके इस शौक को पसंद नहीं करते थे. इसके चलते पिता ने कई बार उनसे मारपीट, यहां तक की भद्दी गलियां भी दी थीं. पिता के इस बर्ताव ने एक्ट्रेस को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया था. उर्फी जावेद अपनी बहनों के साथ घर छोड़ कर आ गईं और एक पार्क में लगभग एक हफ्ते तक रातें बिताईं. वहीं, आलिया को भी इस तरह आधी रात घर से बाहर देख एक्ट्रेस का दर्द छलक पड़ा है. आलिया का हाल देख उर्फी जावेद को उनके पुराने दिन याद आ गए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement