Advertisement

Nawazuddin Siddiqui: बीमार मां से मिलने पहुंचे थे एक्टर, भाई ने नहीं दी इजाजत, दरवाजे से लौटे

Nawazuddin siddiqui अपनी बीमार मां से मिलने वर्सोवा स्थित बंगले पर पहुंचे थे. हालांकि, यहां भाई और मां की केयर टेकर ने उन्हें दरवाजे पर ही रोक दिया.

Nawazuddin Siddiqui: बीमार मां से मिलने पहुंचे थे एक्टर, भाई ने नहीं दी इजाजत, दरवाजे से लौटे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की निजी जिंदगी आए दिन बद से बदतर होती जा रही है. पहले वाइफ आलिया (Aaliya Siddiqui) ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दुबाई वाले घर में काम करने वाली हाउस हेल्प सपना रॉबिन मसीह का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में सपना भी नवाज को लेकर चौंका देने वाले खुलासा करती देखी गईं. इन सब के बीच अब नवाज के भाई के साथ उनकी कलह की खबर सामने आई है.

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी मां से मिलने वर्सोवा स्थित बंगले पर पहुंचे थे. हालांकि, उनके भाई फैजुद्दीन और मां की केयर टेकर ने उन्हें दरवाजे पर ही रोक दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाजुद्दीन शनिवार को देहरादून से आने वाले थे लेकिन मां की तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने जल्दी लौटने का फैसला किया. इसके बाद जैसे ही वे मां से मिलने वर्सोवा वाले बंगले पर पहुंचे, तो उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई. 

यह भी पढे़ं- 'Nawazuddin Siddiqui ने मेड को खरीदा', भाई ने खोली चौपट बैंक बैलेंस की पोल, फ्लॉप फिल्मों पर मारा ताना

क्या थी वजह?
दरअसल, कहा जा रहा है कि एक्टर की मां की तबीयत ठीक नहीं है. परिवार में चल रहे विवाद का उनकी सेहत पर गहरा असर पड़ा है. ऐसे में वे खुद किसी से मिलना नहीं चाहती हैं. इसी कड़ी में केयर टेकर के कहने पर एक्टर को उनसे मिलने से रोका गया.

दूसरी ओर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई शमास सिद्दीकी (Shamas Nawab Siddiqui) भी इन दिनों एक्टर पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.  शमास ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर कई तरह की बातें कहीं. हालांकि, इस पूरे विवाद को लेकर अभी तक एक्टर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.  

यह भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: पत्नी आलिया के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भाई ने साधा निशाना, एक्टर को बताया 'लालची और घमंडी'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement