Advertisement

Tiger Shroff के वीडियो में फैंस को दिखा कुछ ऐसा, Ronaldo-Messi से कर डाली तुलना

Tiger Shroff का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें देखकर फैंस खूब इंप्रेस हो गए हैं. इस वीडियो को देखने को बाद कई लोगों ने उनकी तुलना फुटबॉल के चर्चित खिलाड़ियों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी से कर डाली है- भावना की रिपोर्ट.

Latest News
Tiger Shroff के वीडियो में फैंस को दिखा कुछ ऐसा, Ronaldo-Messi से कर डाली तुलना

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Tiger Shroff: बॉलीवुड के एक्शन किंग कहे जाने वाले टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने लुक और फिटनेस के लिए काफी मशहूर हैं. मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग ले चुके टाइगर श्रॉफ स्पोर्ट्स में भी काफी रुचि रखते हैं. वहीं, हाल ही में टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है जिसमें वो फुटबॉल खेलते दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो देखकर कई लोग इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने फुटबॉल सुपरस्टार खिलाड़ियों क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) से अभिनेता की तुलना कर डाली है.

Tiger Shroff का छुपा हुआ टैलेंट

टाइगर श्रॉफ फुटबॉल के दीवाने हैं. शायद ही कभी खाली समय में कोई मैच मिस करते होंगे. हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपने ऑफिशियल Koo हैंडल पर फुटबॉल मैच का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ एक प्रोफेशनल प्लेयर की तरह फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff ने फिर सुनाया 'छोटी बच्ची हो क्या' डायलॉग, Heropanti 2 प्रमोशन का मजेदार वीडियो 

सिर्फ यही नहीं टाइगर तेज रफ्तार से आते हैं और गेंद को पैरों से ठेलते हुए एक गोल भी कर डालते हैं. वहीं, उनके साथ मैदान पर मौजूद लोग सिर्फ उनका मुंह ताकते रह जाते हैं. यहां देखें वायरल हो टाइगर का ये वीडियो-

 

 

Cristiano Ronaldo-Lionel Messi से हुई तुलना

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के वीडियो में शानदार गोल को देखकर सोशल मीडिया पर फुटबॉल फैन्स उनकी तुलना मशहूर फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी से कर रहे हैं. उनके फैन्स टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल होता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की बहन Krishna Shroff देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को तगड़ी टक्कर, देखें ग्लैमरस Photos

वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गणपत', 'बागी 3', 'रैंबो' और 'मुन्ना माइकल' जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं. वहीं, फैंस उनकी फिल्मों के ऐलान को लेकर इंतजार कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement