Advertisement

Nawazuddin Siddiqui को लेकर एक्स वाइफ Aaliya ने सोशल मीडिया पर क्यों किए थे पोस्ट तोड़ी चुप्पी, खुद को बताया पीड़ित

Nawazuddin Siddiqui और उनकी एक्स वाइफ Aaliya के बीच तलाक और कानूनी लड़ाई चल रही है. इसी बीच आलिया ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने एक्टर पति के साथ अपनी समस्याओं के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट क्यों किया.

Nawazuddin Siddiqui को लेकर एक्स वाइफ Aaliya ने सोशल मीडिया पर क्यों किए थे पोस्ट तोड़ी चुप्पी, खुद को बताया पीड़ित

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya Siddiqui Shares Video: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने शेयर किया वीडियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) के बीच काफी समय से बवाल चल रहा है. दोनों के बीच कोर्ट में कानूनी लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी. इन सब बवाल के बाद आलिया अपने दोनों बच्चों के साथ दुबई में हैं क्योंकि कोर्ट ने उन्हें वापस जाने का आदेश दिया था ताकि बच्चे के स्कूल में बाधा न आए. अब एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उन्हें नवाज के साथ अपनी व्यक्तिगत लड़ाई के बारे में सार्वजनिक रूप से क्यों बात करनी पड़ी. 

News18 के साथ एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि वो इस समय अपने बच्चों के साथ दुबई में है. साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने विवाद को लेकर बात करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया को क्यों चुना. आलिया ने कहा 'मुझे इन चीजों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करनी पड़ी क्योंकि मैं बहुत पीड़ित थी. मुझे ऐसा लगा कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो मेरा दम घुट जाएगा. केवल मैं ही जानती हूं कि मैं मानसिक रूप से किस दौर से गुजरी हूं. अगर कोई व्यक्ति अपने निजी मामलों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात करता है तो उसे किस तरह की पीड़ा होती है, इसकी कल्पना की जा सकती है.'

आलिया ने आगे कहा, 'मैं वास्तव में परेशानियों से गुजर रही थी और मैं इसके बारे में किसी को बता नहीं पा रही थी. मैं पिछले 12 सालों से इससे गुजर रही हूं. मेरा करियर प्रभावित हो रहा था. मुझे काम नहीं करने दिया गया. उन्होंने मेरे करियर को आगे नहीं बढ़ने दिया और मुझे रोकना चाहते थे.'

ये भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui जिस पत्नी को कहा 'झूठा', उसी Aaliya की फिल्म में बने हीरो, लोग बोले 'मियां बीवी का ड्रामा'

बता दें कि आलिया सिद्दीकी ने कुछ समय पहले अपने पति यानी एक्टर नवाज पर दुर्व्यवहार और बलात्कार का आरोप लगाया. आलिया ने दावा किया था कि नवाजुद्दीन ने उनके बच्चों को बुरे हाल में छोड़ दिया था. साथ ही आरोप लगाया था कि एक्टर की मां मेहरुनिसा ने उन्हें मुंबई स्थित घर में एंट्री तक नहीं करने दिया. इस मामले पर नवाज ने दावा किया था कि उसकी पत्नी को केवल पैसा चाहिए पर आलिया ने इन आरोपों का खंडन किया था.

ये भी पढ़ें: कोर्ट पहुंचे Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya और बच्चे, इन बातों पर हुआ समझौता, क्या जल्द सुलझेगा झगड़ा?

आलिया ने कहा था कि एक्टर जीवन भर एक 'अनुपस्थित पिता' रहे हैं. साथ ही कहा कि उन्होंने अपने बच्चों की परवरिश नहीं की और वो उनके साथ नहीं रहना चाहते.

वहीं कुछ दिन पहले अदालत ने उनके बच्चों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए दुबई लौटने का आदेश दिया और माता-पिता को उनके साथ शामिल होने के लिए कहा. दूसरी ओर, आलिया ने खुलासा किया था कि वो पहले ही तलाक के लिए अर्जी दे चुकी थीं पर कोर्ट ने उन्हें कानूनी दायरे से बाहर चीजों को निपटाने के लिए कहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement