Advertisement

Anushka Sharma के साथ मंदिर पहुंचे Virat Kohli, वीडियो देख लोग बोले 'लड़ाई करो फिर...'

IPL में हुए विवाद के बाद Virat Kohli पत्नी Anushka Sharma के साथ मंदिर पहुंचे हैं. इस मंदिर से दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है.

Anushka Sharma के साथ मंदिर पहुंचे Virat Kohli, वीडियो देख लोग बोले 'लड़ाई करो फिर...'

Anushka Sharma, Virat Kohli Visits Temple: अनुष्का शर्मा, विराट कोहली पहुंचे मंदिर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हर अहम मौके पर अपने क्रिकेट स्टार पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ खड़ी नजर आती हैं. इन दिनों जब आईपीएल (IPL) सीजन चल रहा है, तब भी अनुष्का शहर- शहर पति के साथ जा रही हैं. इसी सिलसिले में हाल ही में अनुष्का शर्मा विराट कोहली की टीम का मैच देखने के लिए लखनऊ पहुंची थीं. जहां से विराट ने अपनी एक सेल्फी भी शेयर की थी. वहीं, अब ये पावर कपल एक मंदिर में साथ दर्शन करने पहुंचा है और भक्ति में लीन दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस ने बेबी पिंक रंग की सड़ी पहनी हुई है और विराट ने धोती के साथ मरून शॉल डाली हुई है. दोनों माथे पर टीका लगाए, गले में माला डाले हुए भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, ये वीडियो कौन से मंदिर में लिया गया है इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले भी दोनों नैनीताल के एक मंदिर में कुछ इसी तरह भक्ति में डूबे दिखाई दिए थे.  यहां देखें वायरल हो रहा अनुष्का- विराट का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Anushka Sharma Birthday: पहली फिल्म में रिजेक्ट हो गई थीं अनुष्का, लीक हुआ ऑडिशन वीडियो

विरुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और इस पर मिल रहे कमेंट्स को देखें को कई लोग हाल ही में गौतम गंभीर के साथ हुई विराट की झड़प के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'लड़ाई करो फिर मंदिर जाओ'. एक अन्य ने लिखा- 'अच्छा खेलना ही सबकुछ नहीं होता, संस्कार भी होने चाहिए'. एक यूजर ने ये लिख दिया कि 'विराट कोहली को सिर्फ अनुष्का भाभी ही शांत करवा सकती हैं'. बता दें कि विराट कोहली, गौतम गंभीर और नवीन उल हक के बीच विवाद हो गया था, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हुई थी.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli Anushka Sharma की बेटी को डेट पर ले जाना चाहता है ये बच्चा, Kangana Ranaut बोलीं 'ये अश्लीलता है'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement