Advertisement

Virat Kohli Anushka Sharma की बेटी को डेट पर ले जाना चाहता है ये बच्चा, Kangana Ranaut बोलीं 'ये अश्लीलता है'

Anushka Sharma- Virat Kohli की बेटी Vamika को लेकर एक बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर Kangana Ranaut ने रिएक्शन दिया है.

Virat Kohli Anushka Sharma की बेटी को डेट पर ले जाना चाहता है ये बच्चा, Kangana Ranaut बोलीं 'ये अश्लीलता है'

Kangana Ranaut, Virat Kohli And Anushka Sharma Daughter: कंगना रनौत, विराट कोहली अनुष्का शर्मा की बेटी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने अकाउंट पर देश और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, हाल ही में कंगना एक बार फिर से अपने एक ऐसे ही पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. कंगना ने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका (Vamika) को लेकर वायरल हो रहे एक पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की है. ये पोस्ट एक बच्चे का है जो वामिका को डेट पर ले जाने के लिए पूछ रहा है. इस पर कमेंट करते हुए कंगना ने इसे अश्लील बताया है.

दरअसल, बीते रविवार को हुए RCB और CSK के बीच हुए मैच के दौरान एक बच्चा हाथ में प्लाकार्ड पकड़े हुए दिखाई दिया. इस कार्ड पर लिखा था कि 'हाय, विराट अंकल क्या में वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं?'. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. किसी को बच्चे का ये कारनामा क्यूट लगा है तो कईयों को ये आपत्तिजनक भी लगा है. यहां देखें वायरल हो रही इस बच्चे की तस्वीर-

ये भी पढ़ें- Karan Johar की शायरी पर Kangana Ranaut का तंज, 'अभी तो तुम्हारी हिंदी सुधरी है, आगे देखो क्या-क्या होता है'

Kangana Ranaut, Virat Kohli And Anushka Sharma Daughter

इस तस्वीर को कंगना रनौत ने भी देखा और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए रिएक्शन दे डाला. कंगना ने इस बच्चे की तस्वीर रीट्वीट करते हुए लिखा- 'मासूम बच्चों को ये बेहूदा बातें ना सीखाएं, इससे आप मॉडर्न या कूल नहीं अश्लील और बेवकूफ लगते हो'. कंगना के इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ रिएक्शन मिल रहे हैं. कई कंगना की बात से सहमत दिख रहे हैं, कईयों को ये बात कतई पसंद नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- Priyanka और करण जौहर ने भरी महफिल में एक दूसरे को लगाया गले, कंगना रनौत के दावा की खुली पोल?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement