Advertisement

Anushka Sharma Birthday: पहली फिल्म में रिजेक्ट हो गई थीं अनुष्का, लीक हुआ ऑडिशन वीडियो

Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा के बर्थडे के मौके पर उनकी एक ऑडिशन क्लिप वायरल हो रही है, जो उन्होंने फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए रिकॉर्ड किया था.

Anushka Sharma Birthday: पहली फिल्म में रिजेक्ट हो गई थीं अनुष्का, लीक हुआ ऑडिशन वीडियो

Anushka Sharma Birthday: Photo Credit- (@bollywoodfeeder852/YouTube)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 35वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ताबड़तोड़ विशेज मिल रही हैं. वहीं, इन सबके बीच उनके पुराने दिनों की एक क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए ऑडीशन (Anushka Sharma Audition Clip Viral) देती दिखाई दे रही हैं. इस फिल्म से अनुष्का रिजेक्ट हो गई थीं लेकिन ऑडिशन के दौरान उनकी एक्टिंग देखकर फैंस इंप्रेस नजर आ रहे हैं. इस क्लिप को अनुष्का ने सालों बाद फैंस को खुद दिखाया था.

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने फिल्म 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से पहले राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री इडियट्स' के लिए ऑडीशन दिया था. तब राजकुमार एक्टर्स की तलाश कर रहे थे. इसी दौरान अनुष्का ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी. अनुष्का ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था और इस ऑडीशन में वो 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का एक डायलॉग बोलती दिखाई दी थीं. हालांकि, वो इस ऑडीशन में रिजेक्ट हो गई थीं और फाइनली 'थ्री इडियट्स' में करीना कपूर को कास्ट किया गया था. यहां देखें वायरल हो रही अनुष्का की ये ऑडीशन क्लिप-

ये भी पढ़ें- Virat Kohli को चियर करने पहुंचीं Anushka Sharma, इनसाइड Photos पर पिघला इंटरनेट का दिल

 ये ऑडिशन क्लिप अनुष्का ने तब दिखाई जब वो राजकुमार हिरानी की दूसरी फिल्म 'पीके' शूट कर रही थीं. उन्होंने इस फिल्म के सेट पर इस क्लिप को जैसे ही दिखाया, सब हैरान रह गए. खुद राजकुमार भी इस बात का अफसोस करते दिखे कि उन तक ये क्लिप कभी पहुंची ही नहीं. आमिर खान भी अनुष्का की एक्टिंग से काफी इंप्रेस नजर आए. बता दें कि अनुष्का ने 'थ्री इडियट्स' के बजाए फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli Anushka Sharma की बेटी को डेट पर ले जाना चाहता है ये बच्चा, Kangana Ranaut बोलीं 'ये अश्लीलता है'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement