बिजनेस
अगर आप अपना पैन कार्ड डिटेल कैसे भी और कहीं भी डाल देते हैं तो थोड़ा संभल जाइए वरना मुश्किलों में पड़ सकते हैं.
डीएनए हिंदी: सरकार समय-समय पर जनता को आगाह करती रहती है कि लोग अपना आधार कार्ड (Aadhar Card) और पैन कार्ड (Pan Card) संभालकर रखें. हालांकि कई बार लोग बैंकिंग फ्रॉड और ना जाने किन-किन आपराधिक घटनाओं का शिकार बनते हैं. अभी हाल ही में अभिनेता राजकुमार राव भी इसका हिस्सा हुए थे. अगर आप भी ऐसी आपराधिक घटनाओं से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह पता करना बेहद जरूरी है कि आपका पैन कार्ड कोई और तो इस्तेमाल नहीं कर रहा है. यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे.
पैन कार्ड की जांच कैसे करें?
सबसे पहले अपने सिबिल स्कोर के बारे में पता करें. इसके लिए आप Equifax, Experian या CRIF High Mark के जरिए पता लगा सकते हैं कि आपके नाम कोई लोन लिया गया है या नहीं. मालूम हो कि फिनटेक प्लेटफार्म भी आपके सिबिल रिपोर्ट का पता करने के लिए आप्शन देती हैं. इसके जरिए ये कस्टमर्स का तुरंत स्कोर बता देते हैं.
फॉर्म 26A का इस्तेमाल
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) फॉर्म 26A के जरिए सालाना जानकारी देता है. इसमें इनकम टैक्स से जुड़ी सभी जानकारियां शामिल हैं. उदाहरण के लिए आयकर रिटर्न और पैन कार्ड नंबर से की गई सभी फाइनेंशियल शामिल है. फॉर्म 26A की जांच करने से आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड का कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है. अगर आपको पैन कार्ड के साथ कहीं भी फ्रॉड की गुंजाईश लगती है तो आप फ़ौरन इसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
फॉर्म 26A कैसे डाउनलोड करें?