Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: पैर छूते ही आशीर्वाद देने को खड़ी हो गई बप्पा की मूर्ति, लोग बोले-ऐसा चमत्कार कहीं नहीं देखा

भक्त के पैर छूते ही बप्पा उसे आशीर्वाद देने के लिए अपने सिंहासन से उठकर खड़े हो जाते हैं. मानो यह कोई मुर्ति नहीं, शिव पुत्र साक्षात धरती पर उतर आए हों. वीडियो में यह नजारा देख हर कोई हैरान है

Video: पैर छूते ही आशीर्वाद देने को खड़ी हो गई बप्पा की मूर्ति, लोग बोले-ऐसा चमत्कार कहीं नहीं देखा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः देशभर में इस वक्त बड़ी ही धूमधाम के साथ गणेशोत्सव मनाया जा रहा है. हर चौक-चौराहे को बप्पा के स्वागत में सजाया गया है. घर-घर बप्पा की सेज लगी है. लोग गाजे-बाजे के साथ अपने घरों में बप्पा को लेकर आए हैं. इसके अलावा गणेश चतुर्थी की धूम केवल ऑफलाइन ही नहीं बल्कि ऑनलाइन भी देखी जा रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर बप्पा की अनोखी व मनमोहक मूर्ति खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच एक ऐसी मुर्ति भी सामने आई जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया. विघ्नहर्ता की इस मुर्ति को देखने के बाद नेटिजन्स खुद को भावुक होने से रोक नहीं पा रहे हैं, साथ ही इसे बनाने वाले की जमकर सराहना भी कर रहे हैं. 

कैसी दिखती है मुर्ति?
आपको बता दें कि बप्पा की यह मुर्ति पहली नजर में हर किसी को आम लगेगी लेकिन जैसे ही वे मुर्ति के करीब जाकर बप्पा के पैर छूएंगे तो विघ्नहर्ता खुद खड़े होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए नजर आएंगे. ये पढ़कर आप भले ही दंग रह गए हों लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस अद्भुत मूर्ति के वीडियो में आपको ये सच्चाई देखने को भी मिल जाएगी. 

यहां देखिए गणपति बप्पा की अद्भुत मूर्ति-

 

यह भी पढ़ें- स्विमिंग पूल में तैरते वक्त युवक को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही तोड़ दिया दम! वीडियो वायरल

है ना कमाल? आप देख सकते हैं कि कैसे भक्त के पैर छूते ही बप्पा उसे आशीर्वाद देने के लिए अपने सिंहासन से उठकर खड़े हो जाते हैं. मानो यह कोई मुर्ति नहीं, शिव पुत्र साक्षात धरती पर उतर आए हों. वीडियो में यह नजारा देख हर कोई हैरान है. यही वजह है लोग बप्पा की इस मुर्ति के साथ-साथ इसे बनाने वाले की भी जमकर सराहना कर रहे हैं. हालांकि, वीडियो कहां का है, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है. सोशल मीडिया पर इसे देश के जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) द्वारा शेयर किया गया है. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'सिंपल इंजीनियरिंग टेक्नीक से मूर्ति कितनी मीनिंगफुल हो गई.' 

महज 15 सेकंड की ये क्लिप लोगों को कितनी पसंद आ रही है, इसका अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपलोड होने के एक दिन के अंदर वीडियो पर 37 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, साथ ही सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी का कहना है कि मुर्ति को देखने के बाद एक पल के लिए तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ तो वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कुछ सेकंड के लिए तो मैं दंग रह गया. मेरी आंखें आंसुओं से भर आईं. भगवान का यह रूप देख मेरा दिन बन गया'.

यह भी पढ़ें- Viral: इस देश में पैसे देकर गाय के गले लगते हैं लोग, हो रहा है इस बीमारी का इलाज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement