Advertisement

NTA ने दिल्ली में CUET UG Exam की तारीख बदली, जानें अब कब होगी परीक्षा

अगर आप CUET UG Exam देने वाले हैं और आपका एग्जाम सेंटर दिल्ली में है तो जानें NTA का बड़ा अपडेट

Latest News
NTA ने दिल्ली में CUET UG Exam की तारीख बदली, जानें अब कब होगी परीक्षा

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी एग्जाम को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. दिल्ली में सीयूईटी यूजी के एग्जाम को रि-शेड्यूल कर दिया गया है. दिल्ली में 15 मई को होने वाले पेपर अब 29 मई को होंगे. दिल्ली के अलावा बाकी सेंटर्स में ये एग्जाम 15 मई को ही होंगे. हालांकि परीक्षा की तारीख क्यों बदली गई, एनटीए ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी है. 29 मई को परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड फिर से जारी किया जाएगा.

 

यह भी पढ़ें- इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें CUET UG Admit Card 2024

इन पेपर को किया गया है रि-शेड्यूल
एनटीए के ट्वीट के मुताबिक सीयूईटी यूजी के ये पेपर्स (केमेस्ट्री 306, बायोलॉजी 304 और इंग्लिश 101, जनरल स्टडीज 501) अब 29 मई को होंगे. वहीं दिल्ली में 16, 17 और 18 मई को होने वाली परीक्षाएं अपने निर्धारित समय से ही होंगी. एनटीए ने स्टूडेंट्स को कहा है कि अगर किसी कैंडिडेट को अपना लेटेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है तो वे पहले से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड को लेकर भी एग्जाम सेंटर में जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- CUET UG 2024 की Exam City Slip जारी, nta.ac.in पर फटाफट करें डाउनलोड

इस साल करीब 13.48 लाख स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होंगे. एनटीए यह एंट्रेंस एग्जाम हाइब्रिड मोड में यानी कंम्प्यूटर बेस्ड और पेन और पेपर दोनों ही तरीकों से कराएगा. इस एग्जाम में मिले नंबरों के आधार पर ही देश की बड़ी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement