Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Virat Kohli-Anushka Sharma second child: दूसरी बार पैरेंट्स बने विराट-अनुष्का, जानें क्या रखा है अपने बेटे का नाम

Virat Kohli And Anushka Sharma Confirm Birth Of Second Child: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं.

Latest News
Virat Kohli-Anushka Sharma second child: दूसरी बार पैरेंट्स बने विराट-अनुष्का, जानें क्या रखा है अपने बेटे का नाम

Virat Kohli and Anushka Sharma 

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को अपने दूसरे बच्चे के जन्म का ऐलान किया. उन्होंने अपने बच्चे का नाम अकाय रखा है. अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "बहुत ज्यादा खुशी और पूरे दिल से प्यार के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाए (Akaay) और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है. हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवसी का सम्मान करें."


ये भी पढ़ें: IPL 2024 से पहले मैदान पर उतरे ऋषभ पंत, बल्ले से किया कमाल


आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी. यह स्टार जोड़ी पहली बार 11 जनवरी 2021 को पैरेट्स बनी.  हाल ही में दोनों ने अपनी बेटी वामिका का तीसरा जन्मदिन मनाया. तीन साल के होने के बावजूद अभी तक विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी की एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं किया है. 

2021 में पहली बार पिता बने थे विराट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से विराट कोहली ने छुट्टी ली थी, जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह कपल जल्द ही दूसरी बार बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. इससे पहले कोहली ने 2021 में भी परिवार को प्राथमिकता दी थी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीसीज के पहले मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए घर लौट आए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement