Advertisement

KKR Vs GT: कोलकाता बनाम गुजरात टाइटंस मैच पर संकट के बादल, जानें रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

Eden Gardens Pitch And Weather Report: ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मैच को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं लेकिन अब तक खेल शुरू नहीं हो चुका है. दरअसल बारिश की वजह से मैच में देरी हो रही है. 

KKR Vs GT: कोलकाता बनाम गुजरात टाइटंस मैच पर संकट के बादल, जानें रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

KKR Vs GT Eden Gardens Weather Report

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोलकाता नाइअट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस(KKR Vs GT) मुकाबला तय समय के मुताबिक 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाना था. हालांकि ईडन गार्डंस में छाए बादल और बरसात (Eden Gardens Weather Report) की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो रही है. इसके बाद से फैंस परेशान हैं कि मैच पूरा हो पाएगा या नहीं. जानें कैसा है कोलकाता के मौसम का हाल और मैच होने की कितनी संभावना है. 

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा ई़डन गार्डंस 
ईडन गार्डंस में होने वाले मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं और इसलिए फैंस शनिवार को केकेआर बनाम गुजरात टाइटंस मैच का इंतजार कर रहे हैं लेकिन घने बादल देखकर निराश हैं. 

यह भी पढ़ें: Exclusive: Wrestlers Protest पर बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया, सिर्फ एक परिवार के लोग मेरे खिलाफ

अच्छी खबर यह है कि इस ग्राउंड पर कवर्स हटाने के कुछ ही देर बाद ग्राउंड पहले की तरह हो जाता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कुछ ओवरों की कटौती के साथ पूरा मुकाबला होगा. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: आर अश्विन का रिकॉर्ड खतरे में, KKR का यह गेंदबाज आज बना सकता है यह कीर्तिमान 

मैच रद्द होने की स्थिति में क्या होगा? 
जहां तक मुकाबले की बात है तो पहले कोशिश की जाएगी कि दोनों टीमों के बीच ओवर कम कराकर मैच कराया जाए और उसका नतीजा निकले. अगर बारिश इतनी तेज होती है कि मैच में एक भी बॉल नहीं डाली जा सके या डकवर्थ लुईस नियम के तहत भी फैसला लेने के लिए न्यूनतम ओवर नहीं डाले गए तो मैच को रद्द घोषित कर दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट से संतोष करना पड़ेगा. इस वक्त प्लेऑफ के लिए जंग काफी रोमांचक हो चुकी है और ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेंगी कि मैच हो और उसका नतीजा निकले ताकि जीतने पर पूरे 2 अंक मिल सकें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement