Advertisement

Exclusive: Wrestlers Protest पर बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया, सिर्फ एक परिवार के लोग मेरे खिलाफ हैं

Brijbhushan Singh On Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के आरोपों पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आड़े हाथों लेते हुए अपना पक्ष रखा है. 

Exclusive: Wrestlers Protest पर बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया, सिर्फ एक परिवार के लोग मेरे खिलाफ हैं

Brijbhushan Sharan Singh On Wrestlers Protest

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जंतर मंतर पर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया समेत कई पहलवान डटे हुए हैं. इस बीच इनके प्रदर्शन पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने प्रदर्शनकारी पहलवानों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि कुश्ती संघ पर एक परिवार का कब्जा हो. हमारे सहयोगी चैनल ज़ी न्यूज से बात करते हुए उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर भी जवाब दिया है. 

'एक ही परिवार के लोग हैं मेरे खिलाफ' 
हमारे सहयोगी चैनल ज़ी न्यूज से बात करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ हरियाणा लॉबी नहीं है. उन्होंने कहा, 'हरियाणा के पहलवानों और उनके गार्जियन का मुझे पूरा समर्थन है. प्रदर्शन करने वाले ये बच्चे एक ही अखाड़े से संबंधित हैं और एक ही परिवार के लोग हैं.'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement