Advertisement

Mr & Mrs Mahi Review: दर्शकों को भाया क्रिकेट-रोमांस का मेल, राजकुमार राव और जाह्नवी ने जीता फैंस का दिल

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर रोमांस ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi) दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

Latest News
Mr & Mrs Mahi Review: दर्शकों को भाया क्रिकेट-रोमांस का मेल, राजकुमार राव और जाह्नवी ने जीता फैंस का दिल

Mr and Mrs Mahi

Add DNA as a Preferred Source

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर रोमांस ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह दूसरी बार है, जब जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव एकसाथ फिल्म में नजर आए हैं. फिल्म के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं. वहीं,  राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर ने भी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है और उन्हें इसकी रिलीज पर काफी फायदा भी मिला है. जैसे कि फिल्म आज रिलीज हो गई है और दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं, तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के ट्विटर रिव्यू पर.

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है. फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर का नाम माही है, दोनों की कुंडली एक ही है और दोनों का नाम भी फिल्म में सेम होता है. इसके अलावा फिल्म में दिखाया जाता है कि दोनों क्रिकेट खेलने के शौकीन हैं. फिल्म में राजकुमार और जाह्नवी की शादी के बाद आने वाली परेशानियों और उनके क्रिकेट के सपने को लेकर दिखाया गया है. दोनों कलाकारों ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की हैं और सोशल मीडिया पर भी दर्शक मिस्टर एंड मिसेज माही की खूब तारीफ कर रहे हैं.


यह भी पढ़ें- राजकुमार राव की इन 10 फिल्मों को बार-बार देखने पर भी नहीं होंगे बोर


यहां पढ़ें दर्शकों के रिएक्शन

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- इंस्पायरिंग, इमोशनल, दिल छूने वाली, रोमांटिक मिस्टर एंड मिसेज माही वीकेंड पर देखने के लिए एक परफेक्ट फिल्म है. फिल्म के शानदार निर्देशन से लेकर अमेजिंग परफॉर्मेंस तक, यह फिल्म हिट है.

यह भी पढ़ें- Srikanth Box Office Collection day 1: राजकुमार राव की फिल्म को मिली अच्छी शुरुआत, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- मिस्टर एंड मिसेज माही एक सुंदर ड्रामा है, जो किसी के सपनों के बारे में दिखाती है. राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर दोनों ने ही अमेजिंग परफॉर्मेंस दी है, खासकर इमोशनल सीन्स में. कहानी अच्छी तरह से तैयार की गई है. निर्देशन और म्यूजिक अनुभव को बढ़ाते हैं और जब यह समाप्त होता है, तो आपके चेहरे पर एक स्माइल आती है. एक परफेक्ट फैमिली ड्रामा.

एक और यूजर ने लिखा- मिस्टर एंड मिसेज माही एक प्यारी फिल्म है. यह कोई क्रिकेट फिल्म नहीं है, बल्कि खुद की फीलिंग्स को जानने को लेकर है. यह उस विषय पर है, जहां हम अपनी लाइफ के फैसलों के लिए दूसरों को पावर देते हैं. दोनों ही लीड्स ने शानदार काम किया.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

आपको बता दें कि फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव के अलावा कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, जरीना वहाब और अभिषेक बनर्जी नजर आए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement