Advertisement

सतीश पुनिया को इंचार्ज बेंगलुरू मेयर चुनाव, राम माधव बेंगलुरू मेयर चुनाव के प्रभारी, विनोद तावड़े केरल के चुनाव प्रभारी बनाए गए, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा फैसला, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रभारी बने विनोद तावड़े, संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे | BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज बैठक बुलाई, BJP कार्यालय में सुबह 10 बजे से बैठक होगी | भारत ने राजनयिकों परिवारों को वापस बुलाया, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव, भारतीय उच्चायोग ढाका में काम करता रहेगा | ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी, बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले तनाव बढ़ा, हमें ग्रीनलैंड की आवश्यकता- डोनाल्ड ट्रंप, ग्रीनलैंड में ट्रंप के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतरे, हमारा देश बिकाऊ नहीं, के नारे लगाए गए

World No Tobacco Day 2024: एक नहीं, कई जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ाता है तंबाकू और बीड़ी-सिगरेट, छोड़ देने में ही है भलाई

World No Tobacco Day: धम्रपान करने वाले लोगों में न केवल हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर और अस्थमा-ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर श्वसन समस्याओं का खतरा बढ़ता है, बल्कि इससे अन्य कई जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ता है..  

Latest News
World No Tobacco Day 2024: एक नहीं, कई जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ाता है तंबाकू और बीड़ी-सिगरेट, छोड़ देने में ही है भलाई

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024

Add DNA as a Preferred Source

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के लिए जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जाता है. वहीं तंबाकू और धूम्रपान (Smoking) के कारण लोगों में सांस से जुड़ी बीमारियों से लेकर कैंसर तक का खतरा बढ़ रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धम्रपान करने (Tobacco) वाले लोगों में हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर और अस्थमा-ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर श्वसन समस्याओं का खतरा अधिक देखा जाता है.  

ऐसे में हर साल 31 मई को तंबाकू (Tobacco) के हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जाता है. 

तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट से बढ़ता है इन जानलेवा बीमारियों का खतरा

- धूम्रपान के कारण मुंह, गला, फेफड़े, कंठ नली, मूत्राशय, गुर्दा, पैंक्रियाज कैंसर का खतरा बढ़ जाता है और तंबाकू के सेवन से ब्रोंकाइटिस व इम्फीसिया जैसी सांस से जुड़ी गभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.  

- इसके अलावा इसके कारण इरेक्शन की प्रॉब्लम हो सकती है, दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा भी तंबाकू के सेवन से बढ़ जाता है. 


यह भी पढ़ें: गर्मी में इन 7 कारणों से आंखें होने लगती हैं लाल, इससे राहत दिला सकते हैं ये आसान टिप्स


- इतना ही नहीं इसके कारण मसूडों का रंग गहरा होने लगता है और दांतों पर उनकी पकड़ कम होने लगती है, जिससे आपके दांत कमजोर होने लगते हैं. साथ ही इससे मुंह से बहुत ही गंदी बदबू आती रहती है.

- वहीं इसकी वजह से मुंह में सफेद चकत्ते बन सकते हैं, जो गाल, मसूड़े, होंठ या फिर जीभ के कैंसर में बदल सकते हैं. वहीं गर्भावस्था के दौरान इसके सेवन से शिशु का जन्म समय पूर्व हो सकता है और इससे बच्चे की जान को भी खतरा रहता है. 

- इतना ही नहीं निकोटीन से ब्लड प्रेशर बढ़ना, धड़कन अनियमित होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसके कारण व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय देने और अपने इलाके की खबर पढ़ने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement