Advertisement

Amarnath Yatra: इस महीने शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने तक का प्रोसेस

बाबा बर्फानी के दर्शनों की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये हैं. आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

Latest News
Amarnath Yatra: इस महीने शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने तक का प्रोसेस
Add DNA as a Preferred Source

Amarnath Yatra 2024 Start Registration: देश भर में भगवान शिव के भक्तों को पूरे साल बाबा बर्फानी के कपाट खुलने का इंतजार रहता है. बाबा के श्रद्धालुओं का यह इंतजार अब खत्म हो गया है. इस साल 29 जून से बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा शुरू होगी. 19 अगस्त 2024 यानी रक्षाबंधन तक बाबा के दर्शन हो सकेंगे. इसके लिए शासन प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. अमरनाथ जाने के इच्छुक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, लेकिन वहीं कुछ लोगों को इस यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं मिलती है. आइए बताते हैं कि अमरनाथ जाने के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पूरी डिटेल... 


 

यह भी पढ़ें:  Char Dham Yatra में इतने दिनों तक नहीं होगा कोई 'VIP', 'आम श्रद्धालु' ही करेंगे दर्शन


अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन (Amarnath Yatra Registration Process) 

अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी है. रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके अलावा अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा तय बैंकों में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए श्राइन बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पूरा अपडेट दे दिया है. यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु बाबा बर्फानी पर जाने के लिए जम्मू-कश्मीर अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर अपना रजिस्ट्रेश करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन फीस सिर्फ 150 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है. 

बैंकों में जाकर भी कर सकते हैं अप्लाई  

अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं तो बैंकों में जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं. किसी भी शहर में भारतीय स्टेट बैंक से लेकर पंजाब नेशनल बैंक, यस बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक समेत कई सरकारी बैंकों की ब्रांच में यह सुविधा उपलब्ध है. यहां श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति देना होगा. 


 

यह भी पढ़ें: हेलीकाप्टर से चार धाम यात्रा के लिए जान लें कैसे कराएं बुकिंग, किराया सहित रजिस्ट्रेशन 


अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट है जरूरी

बाबा बर्फानी पहाड़ों के बीच बेहद ऊंचाई पर है. ऐसे में यहां आॅक्सीजन की कमी से लेकर कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है. इसी को देखते हुए यहां रजिस्ट्रेशन से पहले मेडिकल सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया है. मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए आप किसी भी पात्र सरकारी अस्पताल में जा सकते हैं. यहां डॉक्टरों से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. इसी के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement