Advertisement

Kartik Aaryan को देख फूट फूटकर रोने लगी उनकी फैन, एक्टर ने प्यार से लगाया गले, वीडियो खूब हो रहा वायरल

Kartik Aaryan का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें एक फीमेल फैन उन्हें देखकर रोने लग जाती है. ये देख एक्टर उसे प्यार से गले लगा लेते हैं.

Latest News
Kartik Aaryan को देख फूट फूटकर रोने लगी उनकी फैन, एक्टर ने प्यार से लगाया गले, वीडियो खूब हो रहा वायरल

Kartik Aaryan female fan in tears

Add DNA as a Preferred Source

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को लेकर काफी चर्चा में है. ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें एक्टर मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाते नजर आएंगे. इस रियल लाइफ स्टोरी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं कार्तिक जोरों से इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी एक फीमेल फैन  (Kartik Aaryan fan) उन्हें देख अपने आंसू रोक नहीं पाती हैं और फूट फूटकर रोने लग जाती हैं. ये देख एक्टर उसे चुप कराते हुए गले लगा लेते हैं. ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कार्तिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म चंदू चैंपियन के प्रमोशन के लिए ईस्ट लंदन यूनिवर्सिटी में थे, जहां एक फीमेल फैन उनसे मिलने स्टेज पर चली आई. यही नहीं एक्टर को अपने सामने देखकर वो लड़की खुद को रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रोने लगी. ये देख एक्टर ने फैन को गले लगाकर सांत्वना दी और उसके साथ कुछ देर बातचीत भी की. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक्टर के फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और कार्तिक की तारीफ कर रहे हैं. ये पहली बार नहीं है जब कार्तिक के फैन ने कुछ ऐसा किया हो. एक्टर की फैन फॉलोइंग काफी है और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.


ये भी पढ़ें: भारत-पाक युद्ध में लगीं 9 गोलियां, बनें देश के पहले पैरालंपिक मेडलिस्ट, जानें कौन हैं चंदू चैंपियन के मुरलीकांत पेटकर


कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की बात करें तो ये मुरली पेटकर की जर्नी पर बनी है. बीते दिनों इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो कि काफी शानदार था. फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है. फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


ये भी पढ़ें: Chandu Champion से पहले OTT पर निपटा डालें Kartik Aaryan की ये धांसू फिल्में


Chandu Champion के लिए Kartik ने की काफी महनत

यह पहली बार है कार्तिक आर्यन किसी स्पोर्ट्स ड्रामा में नजर आए हैं. इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर, पहलवान और मुक्केबाजी के रोल में दिखे हैं. साथ ही फिल्म के लिए उनके ट्रांसफॉर्मेंशन को देख फैंस भी हैरान है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement