Advertisement

CSK Vs PBKS: आखिरी गेंद पर सिकंदर रजा ने पलटा गेम, वीडियो में देखें चेन्नई के फैंस के बीच छाई कैसी मायूसी   

Sikandar Raza Last Ball: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को घर में आखिरी गेंद पर मात दी है और इस जीत के हीरो बने सिकंदर रजा. 20वें ओवर में 9 रन चाहिए थे और चेन्नई की जीत पक्की लग रही थी लेकिन रजा ने पूरा गेम पलट दिया. 

CSK Vs PBKS: आखिरी गेंद पर सिकंदर रजा ने पलटा गेम, वीडियो में देखें चेन्नई के फैंस के बीच छाई कैसी मायूसी   

Sikanda Raza CSK Vs PBKS Scorecard

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चेन्नई और पंजाब किंग्स के बीच (CSK Vs PBKS) सांसें रोक देने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है. पंजाब की जीत के हीरो बने सिकंदर रजा जिन्होंने आखिरी गेंद पर तेजी से भागकर 3 रन पूरे किए. चेन्नई को पहली बार होमग्राउंड पर 200 रन बनाने के बाद हार मिली है. इस बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया पर सिकंदर रजा ट्रेंड कर रहे हैं. फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और पंजाब किंग्स की इस जीत का हकदार सिर्फ रजा को ठहरा रहे हैं. 

सिकंदर रजा की तारीफ से भरा सोशल मीडिया 
इस ऐतिहासिक जीत के बाद सिकंदर रजा की हर ओर तारीफ हो रही है. फैंस कह रहे हैं कि रजा जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल की बदौलत बड़ी पहचान मिलती है. हालांकि आखिरी गेंद से पहले तक पूरे स्टेडियम में सीएसके का शोर था लेकिन पंजाब की जीत के साथ वह खुशी मायूसी में बदल गई.

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस को जीत की राह पर लाएगा इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, जानें किसके रिप्लेसमेंट के तौर पर हुआ है शामिल

सिकंदर रजा को पंजाब किंग्स ने सिर्फ 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है. रजा लंबे शॉट्स लगाने के साथ ही बीच के ओवर में विकेट निकालने में भी सक्षम हैं. 

यह भी पढ़ें: घर में चेन्नई को पंजाब किंग्स ने हराया, आखिरी गेंद पर सिकंदर रजा ने हारी बाजी पलट रचा इतिहास

पंजाब किंग्स ने भी जीत के हीरो की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है. फ्रेंचाइजी ने जीत के हीरो को सर सिकंदर रजा कह कर सम्मान दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement