Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Ind Vs SA: पहला टी20 तिरुअनंतपुरम में, इस ग्राउंड पर बुमराह-रोहित का चला है सिक्का

Ind Vs SA 1ST T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला तिरुअनंतपुरम में खेला जाना है. तीन साल बाद इस स्टेडियम में मैच होगा. जानें रिकॉर्ड.

Ind Vs SA: पहला टी20 तिरुअनंतपुरम में, इस ग्राउंड पर बुमराह-रोहित का चला है सिक्का

Ind vs SA 1st 20 records

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind Vs SA T20 Series) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवअनंतपुरम में होगा. शहर के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में इस मैच को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस स्टेडियम में अब तक भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है और रोहित शर्मा या विराट कोहली में से किसका बल्ला यहां चला है जैसे रिकॉर्ड जानना चाहते हैं? आपके लिए यहां सारी डिटेल है. स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैच तो अब तक ज्यादा नहीं हुए हैं लेकिन आईपीएल के काफी मैच हुए हैं. 

टीम इंडिया का यहां ऐसा रहा है रिकॉर्ड
इस स्टेडियम की क्षमता 55000 दर्शकों की है और इसका निर्माण साल 2015 में हुआ था. मैच का क्रेज फैंस के बीच इससे समझ सकते हैं कि भारत-साउथ अफ्रीका टी20 मुकाबले के सारे टिकट बिक चुके हैं. स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैच की बात की जाए तो यहां अब तक सिर्फ तीन मैच ही हुए हैं.  इनमें से टीम इंडिया ने दो मैच जीते हैं. भारत ने यहां पर एक वनडे और दो टी20 मुकाबले खेले हैं. स्टेडियम में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था. वनडे में टीम इंडिया को जीत मिली है जबकि टी20 में एक में जीत और एक में हार मिली है. टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि वेस्टइंडीज से हार मिली थी.

यह भी पढ़ें: तिरुअनंतपुरम पहुंची टीम, स्वागत में लगने लगे संजू-संजू के नारे, वीडियो में देखें सूर्या ने क्या किया

Rohit Sharma के बल्ले से यहां  निकली थी आग 
इस मैदान पर अब तक एक ही वनडे मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुआ है. नवंबर 2018 में हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को करारी हार मिली थी. रोहित शर्मा के नाबाद 63 और विराट कोहली ने नाबाद 33 रन की बदौलत टीम इंडिया ने यह मुकाबला 9 विकेट के अंतर से जीता. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 3 साल पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुआ था. इस टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी. 

नवंबर 2017 में टीम इंडिया ने इस मैदान पर अपना पहला टी20 मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और जीत दर्ज की थी. बारिश से प्रभावित मैच में 8-8 ओवरों का खेल हुआ था और टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. 

यह भी पढ़ें: लिट्टन दास को इस वजह से कट्टरपंथियों ने कर दिया ट्रोल, दी इस्लाम अपनाने की सलाह

ऐसे हैं टी20 के रिकॉर्ड
हाइएस्ट टोटल: वेस्टइंडीज: 173/2 
हाइएस्ट टोटल भारत: 170/7 
सबसे ज़्यादा रन: लेंडन सिमंस: 67 
सबसे ज्यादा निजी स्कोर (भारत): शिवम दुबे 54 
बेस्ट बॉलिंग: जसप्रीत बुमराह (2/9)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement