लाइफस्टाइल
Hindu Baby Boy Names Start With N: बेटे के लिए N से कोई नाम खोज रहे हैं, तो ये खास लिस्ट जरूर देखें. यहां आपको अपनी लाडले के लिए बेहतरीन नाम मिल जाएंगे...
डीएनए हिंदी: पेरेंट्स जन्म से पहले ही बेटे या बेटी का नाम सोचने की शुरुआत कर देते हैं. क्योंकि नाम से ही जीवन भर पहचान मिलती है और इसका प्रभाव बच्चे पर भी पड़ता है, इसलिए मां बाप बच्चे का नाम बहुत ही सोच विचार कर रखते हैं. सनातन धर्म में राशि के अनुसार और पहले अक्षर को ध्यान में रखकर नाम रखा जाता है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को 'N' अक्षर ( N Letter Baby Name) से शुरू होने वाले किसी अच्छे और यूनिक नाम (Babies Names) के साथ पहचान देना चाहते है तो इनमें से कोई एक नाम चुन सकते हैं. 'न' से शुरू होने वाले ये नाम आज के जमाने के हिसाब से मार्डन तो हैं ही साथ ही यूनिक और मीनिंगफुल (Unique Names List) भी हैं. यहां देखें यूनिक नामों की ये खास लिस्ट..
N से बेटे का नाम
निर्वेद - इस नाम का मतलब होता है ईश्वर का उपहार.
निहित - इस नाम का अर्थ होता है भगवान की अनमोल प्रतिभा.
निवान - इस नाम का अर्थ होता है पवित्र, बद्ध, सीमित, एक पवित्र आत्मा, संत.
नक्श - इस नाम का अर्थ होता है चंद्रमा, फीचर और एक रेखाचित्र.
नवीश - इस नाम का मतलब होता है भगवान शिव, विष अनुपयोगी, मधुर.
नील - इस नाम का मतलब होता है चैंपियन, नीला, खजाना, आसमानी नीला रंग और नीली छवि.
निक्षित - इस नाम का मतलब होता है कुशाग्रता, एक छोटा बाज और बाज के गुणों वाला व्यक्ति.
निशिध - इस नाम का मतलब होता है कीमती चीजों के स्वामी.
यह भी पढे़ं: अपने बेबी के लिए ढूंढ रहे हैं 'B' से कोई यूनिक और ट्रेंड्री नाम, तो यहां देखें लिस्ट
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.