भारत
Cyber Crime को कम करने के लिए मोदी सरकार अबतक कई बड़े फैसले ले चुकी है. ट्विटर पर @cyberdost साइबर क्राइम को लेकर जागरुकता फैलने का काम करता है.
डीएनए हिंदी: महत्वपूर्ण और साहसिक कदम उठाने के लिए पहचाने जाने वाली मोदी सरकार ने साइबर अपराध की रोकथाम पर जागरूकता फैलाने के लिए कई कदम उठाए हैं. MHA ने साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए @Cyberdost ट्विटर हैंडल लॉन्च किया है और लघु वीडियो, छवियों और क्रिएटिव के माध्यम से 1066 से अधिक साइबर सेफ्टी टिप्स को ट्वीट किया है. इसके 3.64 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
इसके अलावा सरकार ने साइबर क्राइम के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए रेडियो अभियान भी चलाए हैं और जनता को 100 करोड़ से अधिक एसएमएस भेजे हैं. इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्लेटोफॉर्मों पर शुरू किए गए विभिन्न वीडियो/जीआईएफ के माध्यम से साइबर अपराध की रोकथाम और साइबर सिक्योरिटी टिप्स को लेकर समय-समय पर प्रचार किया है.
सोशल मीडिया पर जागरुकता फैला रहा है साइबर दोस्त
Twitter - https://twitter.com/Cyberdost
Facebook - https://www.facebook.com/CyberDost/4C
Instagram - https://www.instagram.com/cyberdosti4c
Telegram - https://t.me/cyberdosti4c
आइए आपको बताते हैं सरकार ने लिए और क्या फैसले?