Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

पद्म विभूषण से सम्मानित हुए चिरंजीवी और वैजयंती माला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अवॉर्ड, फोटो वायरल

दिग्गज स्टार Vyjayanthimala और Chiranjeevi को Padma Vibhushan से सम्मानित किया गया है. दोनों को ये अवॉर्ड कला के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए मिला है.

Latest News
पद्म विभूषण से सम्मानित हुए चिरंजीवी और वैजयंती माला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अवॉर्ड, फोटो वायरल

Vyjayanthimala Chiranjeevi honoured with Padma Vibhushan

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंती माला (Vyjayanthimala) और साउथ के सुपरस्टार कोनिडेला चिरंजीवी (Chiranjeevi) को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार यानी पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया गया है. गुरुवार की शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (president Draupadi Murmu) ने दोनों सितारों को ये अवॉर्ड दिया गया. ये पल उनके फैंस और परिवार वालों के लिए काफी खास रहा. उनके अलावा मशहूर डांसर पद्मा सुब्रमण्यम (Padma Subrahmanyam) को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म विभूषण पुरस्कार मिलने के बाद वैजयंती माला और चिरंजीवी ने सम्मानित महसूस किया. चिरंजीवी ने खुशी जाहिर करते हुए देश की जनता को प्यार और सपोर्ट देने के लिए आभार भी जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा 'कला प्रेमियों को, उन सभी को जिन्होंने कला के क्षेत्र में मेरा समर्थन किया, उनको आभार.'

चिरंजीवी इस खास मौके पर अपनी पत्नी सुरेखा, बेटे राम चरण और बहू उपासना कोनिडेला के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे. राम ने पिता के साथ फोटो भी शेयर की.


ये भी पढ़ें: कपूर फैमिली जैसा स्टारडम चाहते हैं Chiranjeevi, बताया 33 साल पहले क्यों हुए थे अपमानित


भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अदाकारा हैं वैजयंती माला

वैजयंती माला ने अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ डांस से भी लोगों को दीवाना बनाया था. 1950 और 1960 के दशक तक उन्होंने बड़े पर्दे पर राज किया और कई फिल्में दी जिनमें 'देवदास', 'नया दौर', 'आशा', 'साधना', 'गूंगा जमना', 'संगम' शामिल हैं. हिंदी के अलावा उन्होंने कुछ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय किया है. सालों से वो पर्दे से दूर हैं. उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 1970 की गंवार थी.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement