Advertisement

Delhi NCR Pollution: दिल्ली-NCR में हवा बनी दमघोंटू, आज लागू हो सकता है GRAP-4 

Delhi AQI Grap-4: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से दमघोंटू हवा से लोगों का हाल बेहाल है. प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है और एक्यूआई बेहद खराब की श्रेणी में है. दो दिनों से राजधानी गैस चेंबर में तब्दील हो चुकी है. 

Latest News
Delhi NCR Pollution: दिल्ली-NCR में हवा बनी दमघोंटू, आज लागू हो सकता है GRAP-4 

Delhi NCR AQI And Weather Updates

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में कई जगहों पर AQI 450 के पार पहुंच चुका है. हवा और प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर की श्रेणी में है. लोगों के लिए घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है. अगर ऐसा ही रहा तो दिल्ली में ग्रैप-4 लागू किया जा सकता है. फिलहाल ग्रैप-3 पाबंदियां लागू है. प्रदूषण की वजह से विजिबिलिटी भी कफी कम हो चुकी है और लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल साबित हो रहा है. सिरदर्द, आंखों में जलन, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, थकान जैसी समस्याएं इस जहरीली हवा की वजह से राजधानीवासियों को परेशान कर रही है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए खास तौर पर एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. फिलहाल दिल्ली में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू हैं लेकिन एक्यूआई में सुधार नहीं हुआ है. 

दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली (Delhi AQI) हो चुकी है और हालात इमरजेंसी स्तर पर पहुंच चुके हैं. ग्रैप के तहत अगर दिल्ली का एक्यूआई 450 या इससे अधिक हो तो सबसे सख्त पाबंदी ग्रैप-4 को लागू करना होता है. हालांकि, यह पाबंदी लागू करने से पहले सीएक्यूएम के अनुसार रविवार को स्थिति की समीक्षा होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आ सकती है लेकिन अभी राहत की उम्मीद नहीं है. राहत के लिए लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: 350 सीट, 50% वोट शेयर, जानिए PM मोदी से भाजपा नेताओं को मिला टारगेट

दिल्ली का एक्यूआई 450 के पार पहुंचा 
शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई कुछ इलाकों में450 के करीब पहुंच गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शनिवार को राजधानी का एक्यूआई 450 रहा. सुबह 9 बजे यह 447 के स्तर पर था लेकिन दोपहर तक बढ़कर यह 450 पर पहुंच गया. 31 जगहों पर यह गंभीर रहा जबकि पांच जगहों पर बेहद खराब र.। सबसे प्रदूषित जगहों में जहांगीरपुरी का एक्यूआई 478, रोहिणी का 476, वजीरपुर का 476, बवाना का 469, मुंडका का 468 रहा.

सर्दी-खांसी, सीने में जलन के मरीज बढ़े 
दिल्ली में हवा का स्तर जहरीला हो चुका है जिसकी वजह से सर्दी-खांसी समेत सांस के मरीजों की संख्या अस्पतालों में पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है. डॉक्टरों का कहना है कि इस हालात में बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. इसके अलावा, जिन लोगों को धूल से एलर्जी या सांस की बीमारी है उन्हें खास तौर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. ठंड के साथ प्रदूषण ने दिल्ली-एनसीआर में लोगों को परेशान कर दिया है.

यह भी पढ़ें: Rajouri Terror Attack की पूछताछ के लिए हिरासत में लिए थे तीन संदिग्ध, अब मिली लाश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement