Advertisement

Bigg Boss 17: 'पैसों के लिए अंकिता ने की विक्की से शादी', Abhishek Kumar ने एक्ट्रेस को कहा गोल्ड डिगर, कमेंट सुन भड़के फैंस

बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) के बीते एपिसोड में विक्की जैन और अभिषेक कुमार के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है और इस दौरान उन्होंने अंकिता लोखंडे पर भी कमेंट किया है.

Latest News
Bigg Boss 17: 'पैसों के लिए अंकिता ने की विक्की से शादी', Abhishek Kumar ने एक्ट्रेस को कहा गोल्ड डिगर, कमेंट सुन भड़के फैंस

Abhishek Kumar,Ankita Lokhande vicky jain

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) में इन दिनों काफी ज्यादा घमासान देखने को मिल रहा है. जहां बीते दिन मुनव्वर फारुकी(Munawar Faruqui) पर आयशा खान(Ayesha Khan) ने कई आरोप लगाए थे और उसके बाद कॉमेडियन की गर्लफ्रेंड नाजिला(Nazila) ने भी उनसे सभी रिश्ते रखने से मना कर दिया था. वहीं, दूसरी तरह शो में लगातार कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है. हाल ही में विक्की जैन(Vicky Jain) और अभिषेक कुमार(Abhishek Kumar) के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी. दोनों के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई थी, कि हाथापाई की भी नौबत आ गई थी. इस दौरान अभिषेक ने अंकिता(Ankita Lokhande) को लेकर भी कई आरोप लगाए. 

दरअसल, बीते एपिसोड में अभिषेक कुमार और विक्की जैन के बीच लड़ाई देख गई थी. इस दौरान अभिषेक कुमार ने विक्की जैन को 40 साल का बुड्ढा भी कहा. वहीं, अंकिता लोखंडे को गोल्ड डिगर बताया. उन्होंने कहा था कि अंकिता ने विक्की से शादी सिर्फ पैसों के लिए की है. जो कि दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आया है. इसके बाद अंकिता लोखंडे के फैंस ने उनका सपोर्ट किया और अभिषेक कुमार पर नाराजगी जताई. 

ये भी पढ़ें-इस वीडियो के बाद Vicky Jain के कैरेक्टर पर उठे सवाल, आएशा को गलत तरीके से छूने का आरोप

फैंस ने लगाई अभिषेक की क्लास

अभिषेक कुमार के इस कमेंट के बाद दर्शकों ने कहा कि एक वक्त पर अंकिता टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हुआ करती थी. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- अभिषेक है कौन एक न्यूकमर है और ये एटीट्यूड.एक बार बाहर आने के बाद हर कोई उसकी बकवास को स्वीकार नहीं करेगा. उसे रियलिटी पता चल जाएगी. उसे सोचने और बोलने दो, हारने वाले यह करते हैं. भाई बाहर आप अंकिता लोखंडे के बगल में भी खड़े नहीं होंगे. औकाद बनानी पड़ जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने आखिरकार कह दी विक्की से तलाक लेने की बात, पति ने अब पार कर दी हद

इन कंटेस्टेंट को किया गया नॉमिनेट

आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में अभिषेक कुमार लगातार अपने एग्रेसिव बर्ताव को लेकर सलमान खान से डांट खा चुके हैं. इसके साथ ही कई बार कंटेस्टेंट भी उनके इस बर्ताव के चलते परेशान हो चुके हैं. वहीं, नॉमिनेशन की बात की जाए तो इस सप्ताह अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और अनुराग नॉमिनेट हुए हैं और शो में से कौन बाहर जाएगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement