Advertisement

इस वीडियो के बाद Vicky Jain के कैरेक्टर पर उठे सवाल, आएशा को गलत तरीके से छूने का आरोप

Bigg Boss 17 में Vicky Jain अब एक नए विवाद में फंस गए हैं. एक वीडियो सामने आने के बाद उन पर Ayesha Khan को गलत तरीके से छुने का आरोप लग रहा है.

Latest News
इस वीडियो के बाद Vicky Jain के कैरेक्टर पर उठे सवाल, आएशा को गलत तरीके से छूने का आरोप

Bigg Boss 17, Vicky Jain, Ayesha Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में हर सीजन सीजन की तरह इस बार भी कई कंटेस्टेंट्स को लेकर विवाद खड़े होते दिख रहे हैं. मुनव्वर फारुखी की टू टाइमिंग पर बवाल चल रहा है लेकिन इस बीच विक्की जैन (Vicky Jain) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. विक्की पर पहले ही 'टॉक्सिक पति' का टैग लग चुका है और अंकिता लोखंडे ने तो तलाक की बात भी कह दी है लेकिन अब विक्की पर आएशा खान (Ayesha Khan) को गलत तरीके से छूने का आरोप लग रहा है. एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कई लोग विक्की के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहे हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने विक्की जैन का एक वीडियो शएयर किया है. इस वीडियो में विक्की और आएशा एक-दूसरे से कुछ बात करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वो आएशा के साथ फ्रेंडली तौर पर कभी पैर तो कभी कंधों पर टच कर रहे हैं. इस वीडियो में कहीं से कोई गलत इरादा नहीं दिख रहा है लेकिन कई लोगों को विक्की का ऐसा करना पसंद नहीं आया है. कई लोगों को वीडियो में आएशा अनकंफर्टेबल दिखी हैं और लोगों का कहना है कि 'शादीशुदा विक्की को ऐसा नहीं करना चाहिए'. हालांकि, वीडियो में आएशा और विक्की की ओर से ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है. यहां देखें वायरल हो रहा विक्की और आएशा का ये वीडियो- ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'पति के दिमाग पर नाचने वाली'..अंकिता संग लड़ाई में ऐश्वर्या ने मारा ताना

Vicky Jain

बता दें कि इससे पहले विक्की और आएशा की एक बातचीत खूब चर्चाओं में रही थी. जिसमें विक्की शादी करने को लेकर पछतावा जाहिर कर रहे थे. विक्की ने आएशा के सामने कहा कि 'मैं बता नहीं सकता कि शादीशुदा मर्द के तौर पर मैं कैसा महसूस करता हूं. एक मर्द ही समझता है कि उस पर क्या गुजर रही है'. ये सुनकर अंकिता को बहुत बुरा लगा था और एक्ट्रेस विक्की से कह दिया था कि 'अगर इतना ही बुरा लगता है तो हम साथ क्यों हैं, तलाक लेलो. मुझे तुम्हारे साथ घर नहीं जाना है'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement