Advertisement

Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के खाने में सांप मिलने का दावा, कई छात्र खाना खाकर पड़े बीमार 

Bihar News: बिहार के बांका में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने में मरा हुआ सांप मिलने से हड़कंप मच गया है. छात्रों का दावा है कि दूषित भोजन की वजह से कई छात्र बीमार पड़ गए हैं.

Latest News
Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के खाने में सांप मिलने का दावा, कई छात्र खाना खाकर पड़े बीमार 

हॉस्टल मेस के खाने में मिला सांप

Add DNA as a Preferred Source

बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर पहले भी कई बार सवालिया निशान लग चुके हैं. अब बांका से 7 किमी दूर एक इंजीनियरिंग कॉलेज के मेस के खाने में मरा हुआ सांप मिलने से हड़कंप मच गया है. छात्रों का दावा है कि इस खाने की वजह से काफी छात्र बीमार पड़ गए हैं. स्टूडेंट्स ने इसके खिलाफ हॉस्टल और कॉलेज में जमकर हंगामा किया है. छात्रों का कहना है कि खाना बनाने का काम एक प्राइवेट मेस को दिया गया है. पहले भी कई बार खराब खाने की शिकायत की गई थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया है. 

खाने की वजह से बीमार पड़े छात्र
छात्रों का कहना है कि लगातार खराब खाना देकर हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. बिहार के बांका शहर से यह कॉलेज महज 7 किमी की दूरी पर है. स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक खाने में मरा हुआ जहरीला सांप हमने देखा, तब तक कुछ स्टूडेंट्स खाना खा चुके थे. इसकी वजह से कुछ लोगों की तबीयत भी खराब हो गई है. कॉलेज प्रशासन ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है. 


यह भी पढ़ें: राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने फिर EVM पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग ने दी सफाई 


डीएम और एसएसपी पहुंचे कॉलेज 
यह एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है और इस तरह की लापरवाही ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. बताया जा रहा है कि 15 छात्रों को बांका के सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. सबकी प्राथमिक जांच की गई है और सभी स्टूडेंट्स खतरे से बाहर हैं. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी और डीएम दोनों कॉलेज पहुंच गए हैं.  

बांका की जिलाधिकारी अंशुल कुमार भी कॉलेज पहुंची और उन्होंने घटना का जायजा लिया है. अब तक कोई बयान जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से नहीं आया है.


यह भी पढ़ें: लोकसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के लिए घमासान, राजनाथ सिंह के घर अहम बैठक  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement