Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Pushpa 2 First Song: रिलीज होते ही छा गया 'पुष्पा' का पहला गाना, धांसू है Allu Arjun का नया डांस मूव

Pushpa 2 First Song: Allu Arjun की फिल्म का पहला धमाकेदार गाना रिलीज हो चुका है. इस गाने में फिल्म के कई धांसू सीन देखने को मिल रहे हैं.

Latest News
Pushpa 2 First Song: रिलीज होते ही छा गया 'पुष्पा' का पहला गाना, धांसू है Allu Arjun का नया डांस मूव

Pushpa 2 First Song: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों बॉलीवुड से साउथ तक कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. इस बीच अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. ये मूवी कुछ महीनों बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी लेकिन हाल ही में 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule First Song) का धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया गया है और ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने में धमाकेदार बीट्स के साथ-साथ अल्लू अर्जुन के डांस मूव्स ट्रेंड करते दिखाई दे रहे हैं. लोगों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है.

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' (Pushpa Pushpa Song) रिलीज हो गया है. ये सॉन्ग आते ही इंटरनेट पर छा गया है और यूट्यूब पर इसे ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. ये लिरिकल वीडियो है लेकिन इसमें फिल्म के कई सीन्स और अल्लू अर्जुन के धांसू डांस मूव्स भी नजर आ रहे हैं. मालूम होता है कि 'श्रिवल्ली' वाले स्टेप की तरह अल्लू का ये डांस मूव भी नया ट्रेंड सेट कर जाएगा. यहां देखें वायरल हो रहा अल्लू अर्जुन की मूवी का फर्स्ट सॉन्ग-

ये भी पढ़ें- क्या कांग्रेस के लिए कैंपेन कर रहे हैं Allu Arjun? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

इस गाने में सुनाई दे रही आवाज मिका सिंह और नख्श अजीज की है. अभी तो लिरिकल वीडियो ही सामने आया है लेकिन जल्द ही इसका पूरा वीडियो भी रिलीज किया जाएगा. बता दें कि 'पुष्पा: द रूल' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक भी आउट किया जा चुका है. ये मोस्ट अवेटेड फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement