Advertisement

क्या कांग्रेस के लिए कैंपेन कर रहे हैं Allu Arjun? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Allu Arjun का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो कांग्रेस के लिए कैंपेन कर रहे हैं लेकिन ये दावे पूरी तरह से झूठे हैं.

Latest News
क्या कांग्रेस के लिए कैंपेन कर रहे हैं Allu Arjun? वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Allu Arjun Fake Video Viral: अल्लू अर्जुन का फेक वीडियो वायरल

Add DNA as a Preferred Source

लोक सभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब ट्रेंड चल पड़ा है. कई सेलेब्रिटीज के डीप फेक वीडियोज (Deep Fake Video) इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिसमें वो एक पार्टी को बुरा-भला बोलते और दूसरी पार्टी को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. इस साइबर क्राइम से परेशान होकर रणवीर सिहं और आमिर खान कानूनी कदम उठा चुके हैं. हाल ही में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अल्लू एक पॉलिटिकल पार्टी के लिए चुनावी कैंपेन कर रहे हैं.

दरअसल, साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी टीम के साथ ट्रक पर सवार होकर रैली निकालते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने ऑल व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है और इसके साथ वो गले में भारतीय तिरंगे के रंग का पट्टा लटकाए दिख रहे हैं. वो हाथ वेव करते हुए सभी से मिल रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए एक कांग्रेस पार्टी के सपोर्टर ने लिखा 'कांग्रेस के सम्मान में अल्लू अर्जून मैदान में'. हालांकि, ये दावे पूरी तरह से फेक हैं. यहां देखें वायरल हो रहा अल्लू अर्जुन का ये वीडियो-


ये भी पढ़ें- अपना डीपफेक वीडियो देख भड़के Ranveer Singh, उठाया ये सख्त कदम


ये फेक वीडियो अल्लू के उस असली वीडियो से लिया गया है, जिसमें 2022 में वो अमेरिका के न्यूयॉर्क द इंडिया डे परेड का हिस्सा बनते दिखे थे. ये रैली भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रखी आयोजित की गई थी, जिसमें अल्लू अर्जुन कुछ इस अंदाज में दिखाई दिए थे. अल्लू ने खुद ही ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर किया था. बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह और आमिर खान का नाम भी ऐसे ही चुनावी कैंपेन में आ चुका है. दोनों के डीप फेक वीडियोज वायरल हो चुके हैं, जिन्हें लेकर FIR भी दर्ज कराई जा चुकी है.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement