Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Ponniyin Selvan 1 Trailer: इस फिल्म के आगे फीकी है बाहुबली- RRR, होश उड़ा देगा Aishwarya Rai-Vikram का हर सीन

Aishwarya Rai, Vikram, Karthi स्टारर साउथ फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 का ट्रेलर (Ponniyin Selvan 1 Trailer) रिलीज हो गया है.

Latest News
Ponniyin Selvan 1 Trailer: इस फिल्म के आगे फीकी है बाहुबली- RRR, होश उड़ा देगा Aishwarya Rai-Vikram का हर सीन

Ponniyin Selvan 1 Trailer: पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 ट्रेलर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 का ट्रेलर (Ponniyin Selvan 1 Trailer) फाइनली रिलीज हो गया है. इस फिल्म में भारत के इतिहास में 'सबसे महान' साम्राज्य, चोल साम्राज्य की कहानी बयां की गई है. इस फिल्म में एक्टर विक्रम (Vikram), कार्ति (Karthi) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) हर सीन में धमाकेदार साबित हुए हैं. मणि रत्नम (Maniratnam) की इस बिग बजट फिल्म से मेकर्स के साथ-साथ फैंस को भी काफी उम्मीदें हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि इस फिल्म के जरिए एक बार फिर मणि रत्नम, ए आर रहमान और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ आए हैं.

मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1' कल्कि कृष्णमूर्ति की मशहूर नॉवेल पर आधारित है जो Raja Chozhan की कहानी बताती है. ट्रेलर की शुरुआत धूमकेतु के खूबसूरत नजारे से होती है. ट्रेलर में एक के बाद एक किरदारों का इंट्रोड्यूज किया जाता है. फिल्म में साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम, अदिता करिकलन का किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं. कार्ती ने वंतियातेवन का किरदार निभाया है. यहां देखें 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1' का धमाकेदार ट्रेलर-

ये भी पढ़ें- Ponniyin Selvan I ने रिलीज से पहले ही कर दिया धमाका, दर्शकों को खुश कर देगा Vikram की फिल्म से जुड़ा ये अपडेट

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि चियान विक्रम और कार्ति राजसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिन्हें सीक्रेट मिशन पर भेजा जाता है और इस मिशन पर ये दोनों दूसरे राज्य की रानियों से मिलते हैं जिनमें तृषा कृष्णन और ऐश्वर्या राय होती हैं. फिल्म में तृषा कृष्णन ने कुंदावी का किरदार निभाया है और ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी नंदिनी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. बता दें कि यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमा घरों में आ रही है. इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Ponniyin Selvan: रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी फिल्म, डायरेक्टर Mani Ratnam को कोर्ट ने थमाया नोटिस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement