Advertisement

कौन हैं IPS शिवदीप लांडे, जो एक विज्ञापन की वजह से फिर आए चर्चा में

IG Shivdeep Lande: पुलिस ने बताया कि IG शिवदीप लांडे ने सोशल मीडिया पर खुद बताया कि उनकी जानकारी के बिना एक विज्ञापन में तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, जो अनुचित कार्य है.

Latest News
कौन हैं IPS शिवदीप लांडे, जो एक विज्ञापन की वजह से फिर आए चर्चा में

IPS Shivdeep Lande

Add DNA as a Preferred Source

बिहार में 'सिंघम' नाम से फेमस मुजफ्फरपुर तिरहुत रेंज के आईजी शिवदीप वामन राव लांडे (Shivdeep Lande) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने बिना इजाजत उनकी तस्वीर इस्तेमाल करने मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. मामला मुजफ्फरपुर के नगर थाना इलाके का है. टाउन एसएचओ विजय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

दरअसल, एक टैलेंट हंट शो के लिए चर्चित अखबार के विज्ञापन में IG शिवदीप लांडे की तस्वीर छापी गई थी. इसमें आईजी वर्दी में नजर आ रहे हैं. लांडे ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए गंभीर बताया और बिना इजाजत उनकी तस्वीर छापने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. पुलिस ने उक्त  विज्ञापन जारी करने वाली संस्था सहित 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. जिनमें एक यूट्यूबर भी शामिल है.

IG ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
विजय कुमार ने बताया कि IG लांडे ने सोशल मीडिया पर खुद बताया कहा कि उनकी जानकारी के बिना एक विज्ञापन में तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, जो की अनुचित कार्य है. संस्थान ने अपने निजी लाभ के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया, कि फ्रॉड करने और नाम का गलत इस्तेमाल करने की श्रेणी में आता है. इसलिए यह कार्य करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए.

एसएचओ ने बताया कि शनिवार को नगर थाना में IPC की धारा 419,420,468,479,500,502, 120 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. टैलेंट हंट शो से जुड़े 4 के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 


यह भी पढ़ें- क्या है रानीखेत बीमारी? जिसका अंग्रेजों ने 100 साल पहले भारत के मशहूर शहर पर रखा था नाम 


Who is Shivdeep Lande?
शिवदीप वामन राव लांडे का जन्म 1976 में महाराष्ट्र के विदर्भ के अकोला जिले में हुआ था. किसान परिवार में जन्में लांडे बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे. 2006 में उन्होंने यूपीएससी क्लियर किया और  बिहार कैडर से IPS चुने गए. वहां के नक्सलग्रस्त क्षेत्र में उनकी ट्रेनिंग हुई. वह पटना, अररिया, पूर्णिया और जमालपुर में रह चुके हैं. रोहतास SP रहते हुए लांडे ने अवैध माइनिंग के कारोबार नकेल कसी. इसी के बाद से वह चर्चा में आ गए.

शिवदीप लांडे महिला के वेश में यूपी पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर को पकड़ने पहुंच गए थे. जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था. इसके बाद शहर के बीचो-बीच तीन शराबियों से एक युवती को बचाकर वे हीरो बन गए थे. लांडे अपनी दबंग स्टाइल की वजह से बिहार के युवाओं में काफी फेमस हैं. वे तेज तर्रार आईपीएस अफसर माने जाते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement