Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Ponniyin Selvan: सामने आया शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज सहित इन स्टार्स का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज हो रहा ट्रेलर

Ponniyin Selvan फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. एक के बाद एक सितारों का First Look भी सामने आ रहा है. हाल ही में Sobhita Dhulipala और Prakash Raj,सहित कई स्टार्स के फर्स्ट लुक रिलीज किए गए हैं. वहीं फिल्म का ट्रेलर भी अब जल्द ही रिलीज होने वाला है.

Latest News
Ponniyin Selvan: सामने आया शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज सहित इन स्टार्स का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज हो रहा ट्रेलर

Ponniyin Selvan पोन्नियिन सेलवन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियिन सेलवन (Ponniyin Selvan) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. एक के बाद एक फिल्म से जुड़े किरदारों का फर्स्ट लुक सामने आ रहा है. मणिरतन्म की पोन्नियिन सेलवन साउथ सिनेमा की सबसे ग्रैंड फिल्मों में से एक है. इसी बीच फिल्म से जुड़े और भी किरदारों का लुक रिलीज किया गया है. इसमें शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, रहमान और विक्रम प्रभु सहित कई सितारों के पोस्टर लॉन्च हुए हैं. इन पोस्टर्स को देख फैंन काफी एक्साइटेड हो गए हैं. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर के बेसब्री से इंतजार हो रहा है. 

मणिरत्नम की मल्टी स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेलवन इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन है. ये फिल्म साउथ सिनेमा की सबसे ग्रैंड फिल्मों में से एक है. कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जो काफी शानदार था. इसी बीच फिल्म से जुड़े और किरदारों का पोस्टर भी रिलीज हो रहा है. हाल ही में शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, रहमान, विक्रम प्रभु, जयचित्रा के लुक जारी किए गए हैं.

फिल्म में प्रकाश राज ने सुंदरा चोझर की भूमिका निभाई है, रहमान ने मदुरंतकन की और जयचित्रा ने महाकाव्य फिल्म में सेम्बियन मादेवी की भूमिका निभाई है. इससे पहले फिल्म से ऐश्वर्या राय, विक्रम सहित कई बड़े सितारों का भी लुक रिलीज हो चुका है. 

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर 

फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से लोग इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 6 सितंबर यानी मंगलवार को रिलीज हो रहा है. वहीं ये फिल्म 30 सितंबर को आने वाली है.  

ये फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ये कहानी है जो राजकुमार अरुलमोझी वर्मन के शुरूआती जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बाद में महान राजा चोझन के रूप में जाने गए थे. 

ये भी पढ़ें: Ponniyin Selvan: रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी फिल्म, डायरेक्टर Mani Ratnam को कोर्ट ने थमाया नोटिस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement