Advertisement

कंगना रनौत क्यों करती हैं दिलजीत दोसांझ को बार-बार ट्रोल, कितनी पुरानी है दुश्मनी?

कंगना रनौत कई मौकों पर दिलजीत दोसांझ से भिड़ चुकी हैं. किसान आंदोलन के दौरान दोनों के बीच खूब तनातनी हुई थी.

कंगना रनौत क्यों करती हैं दिलजीत दोसांझ को बार-बार ट्रोल, कितनी पुरानी है दुश्मनी?

कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब पुलिस, वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने की हर कोशिश कर रही है. अमृतपाल सिंह और खालिस्तान पर पंजाब में जमकर हंगामा बरपा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अमृतपाल और खालिस्तान को लेकर पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ को एक बार फिर ट्रोल किया है.

कंगना रनौत ने ट्वीट किया, 'पहले तो ये दिलजीत बड़ी धमकियां देता था, इसके खालिस्तानी सपोर्टर कंगना को धमकी देते थे. अब एक हफ्ते से कहां छुप बैठे हैं सब? किस के दम पर उछल रहे थे औऱ अब किसके डर से दुबक गए हैं. जरा बताइए.' 

कंगना रनौत खालिस्तानियों के मुद्दे पर हमेशा मुखर रही हैं. उन्होंने दिलजीत को एक बार फिर ट्रोल किया है. स्विगी इंस्टामार्ट ने एक फोटो शेयर की, जिसमें तमाम तरह की दाल दिखाई दे रही है. उस पर कैप्शन लिखा है- पल्स आगई पल्स. दिलजीत दोसांझ को उन्होंने जमकर ट्रोल कर दिया. 

इसे भी पढ़ें- Diljit Dosanjh को गिरफ्तारी की धमकी? Kangana Ranaut ने Khalistan वाले पोस्ट में कह डाली ये बड़ी बात

बड़ी पुरानी है कंगना और दिलजीत की अदावत

कंगना रनौत, करण जौहर के करीबियों के खिलाफ हमेशा से मुखर रही हैं. वह उन्हें ट्रोल करती रहती हैं. करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में दिलजीत जा चुके हैं. तब भी कंगना उन्हें चमचा बता चुकी हैं. किसान आंदोलन के दौरान दोनों अक्सर भिड़ते रहते थे. दोनों के बीच दुश्मनी पुरानी है. 2020 से ही दोनों एक-दूसरे से भिड़ते रहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement