Advertisement

Salman Khan और Ayush Sharma के रिश्ते में आई दरार, 'Kabhi Eid Kabhi Diwali' से बाहर हुए जीजा

Salman Khan के जीजा आयुष शर्मा ने फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को छोड़ दिया है. ऐसे में मेकर्स अब इन दोनों एक्टर्स की रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गए हैं.

Salman Khan और Ayush Sharma के रिश्ते में आई दरार, 'Kabhi Eid Kabhi Diwali' से बाहर हुए जीजा

आयुष शर्मा और सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. फिल्म से जुड़ा कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है. फिल्म में सलमान के अलावा शहनाज गिल (Shehnaaz Gill), आयुष शर्मा (Aayush Sharma) और  जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) नजर आने वाले थे पर हाल ही में चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इस फिल्म में अब आयुष और इकबाल दोनों ही नजर नहीं आएंगे. ऐसे में मेकर्स अब इन दोनों एक्टर्स की रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गए हैं.

फरहाद सामजी के डायरेक्‍शन में बन रही इस‍ फिल्‍म में सलमान खान और शहनाज गिल के साथ आयुष शर्मा (Ayush Sharma), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), राघव जुयाल (Raghav Juyal) भी हैं. हालांकि आयुष और जहीर के फिल्म छोड़ने के बाद इसके स्टारकास्ट में बदलाव आने वाले हैं. खबरों की मानें तो भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dassani) को इस फिल्म के एक रोल के लिए अप्रोच किया गया है. वहीं जावेद जाफरी के बेटे मिजान (Meezaan) को भी मकर्स ने लिस्ट में शामिल किया है. 

ये भी पढ़ें: Salman Khan की फिल्म में ऐसी दिखेंगी Shehnaaz Gill, शूटिंग के दौरान लीक हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि आयुष फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू कर चुके थे, लेकिन Salman Khan Films के बीच किसी मुद्दे को लेकर बात बढ़ जाने की वजह से वो बाहर हो गए हैं. कास्ट को लेकर अचानक हुए बदलाव के बाद फिल्म की शूटिंग को एक बार फिर से रोक दिया गया है. नई कास्टिंग के बाद फिल्म की शूटिंग को फिर से शुरू किया जाएगा. फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: Salman Khan के साथ शूट करते वक्त Shehnaaz Gill को आई सिद्धार्थ शुक्ला की याद, सेट पर रो पड़ीं एक्ट्रेस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement