Advertisement

Salman Khan की फिल्म में ऐसी दिखेंगी Shehnaaz Gill, शूटिंग के दौरान लीक हुआ वीडियो

Shehnaaz Gill सलमान की फिल्‍म 'Kabhi Eid Kabhi Diwali' से बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाली हैं. इस फिल्म से उनके फर्स्ट लुका का वीडियो लीक हो गया है.

Salman Khan की फिल्म में ऐसी दिखेंगी Shehnaaz Gill, शूटिंग के दौरान लीक हुआ वीडियो

सलमान खान और शहनाज गिल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जल्द ही बॉलीवुड में डेब्‍यू  करने वाली हैं. वो सलमान खान (Salman Khan) की फिल्‍म 'कभी ईद कभी दिवाली' (Kabhi Eid Kabhi Diwali) से बड़े पर्दे पर एंट्री कर रही हैं. अब इस फिल्‍म से शहनाज का फर्स्‍ट लुक (Shehnaaz Gill's first look) भी लीक हो गया है. देखते ही देखते शहनाज के फर्स्ट लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में शहनाज बालों में गजरा लगाए स्पॉट हुई हैं. शहनाज के फैंस उनका ये लुक देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

इससे पहले शनिवार को फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से सलमान का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था. स्टिल शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, "मेरी नई फिल्म की शूटिंग शुरू." अब सलमान के बाद शहनाज का भी लुक लीक हो गया है. इस वीडियो में शहनाज वैनिटी वैन से उतरते हुए दिख रही हैं. वहीं लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है. बालों में उन्होंने गजरा लगा रखा है. उनका लुक साउथ इंडियन लग रहा है. वीडियो देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शहनाज फिल्म में साउथ की लड़की का रोल निभा रही होंगी. फिलहाल शहनाज के इस लुक को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. 

फरहाद सामजी के डायरेक्‍शन में बन रही इस‍ फिल्‍म में सलमान खान और शहनाज गिल के साथ आयुष शर्मा (Ayush Sharma), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), राघव जुयाल (Raghav Juyal) भी हैं.  फिल्म 2022 के अंत या अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करेंगी Shehnaaz Gill, मुंह मांगी रकम देने को तैयार मेकर्स?

फिलहाल शहनाज के फैंस को उनसे काफी उम्मीदें है. उनका मानना है कि शहनाज बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बनाए रखेंगी. वहीं ये खबर भी आई थी कि इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस को पूरी छूट दी गई है कि वो अपने मन मुताबित फीस चार्ज कर लें. हालांकि मेकर्स की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz को गाड़ी तक छोड़ने आए Salman, ईद की पार्टी के बाद दिखी दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement