Advertisement

Yo Yo Honey Singh: कभी इस बीमारी से जूझ रहे थे रैपर, झेलने पड़े थे लोगों के ताने, बताया कितना मुश्किल था कमबैक

Yo Yo Honey Singh रैप सॉन्ग के लिए जाने जाते हैं पर एक समय ऐसा था जब वो Depression सहित तमाम बीमारियों से जूझ रहे थे. एक्टर ने इस बारे में बताया है.

Latest News
Yo Yo Honey Singh: कभी इस बीमारी से जूझ रहे थे रैपर, झेलने पड़े थे लोगों के ताने, बताया कितना मुश्किल था कमबैक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यो यो हनी सिंह ( Yo Yo Honey Singh) इन दिनों 90s के मशहूर गाने 'रंगीला रे' के अपने रिमिक्स वर्जन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. गाने में हनी के साथ यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) भी नजर आई हैं. ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और 1 दिन में ही गाने ने रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोर लिए. हालांकि हनी बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं. पहले पत्नी से तलाक और फिर कुछ दिन पहले वो अपनी नई गर्लफ्रेंड (Honey Singh Girlfriend) टीना थदानी (Tina Thadani) के साथ नजर आए जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हुए. इसी बीच रैपर ने अपने कमबैक और हेल्थ से जुड़े मामलों पर खुलकर बात की. 

हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह बताया कि एक समय आया था जब शराब और डिप्रेशन से निपटने के लिए उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने हाल ही में कबूल किया कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर का भी सामना करना पड़ा था. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने कमबैक के बाद मिले लोगों के रिस्पॉन्स को लेकर भी बात और खुलासा किया कि उनके गाने तो लोगों ने स्वीकार किए गए पर उन्हें नहीं. 

यो यो हनी सिंह ने कहा, 'जब मैं बीमार पड़ा तो जीवन में बहुत कुछ चल रहा था. मैंने शाहरुख खान के साथ स्लैम टूर किया था. मैंने स्टार प्लस के एक प्रोजेक्ट पर काम किया था, मैंने उसका नाम चुना. मैंने इसे एक साल के लिए डिजाइन किया था. जब शो शुरू हुआ था तो काफी काम था. मैं एक पंजाबी फिल्म भी कर रहा था. ढेर सारी बातें हो रही थीं. जब मैं रॉ स्टार के सेट पर बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोटिक लक्षणों से जूझ रहा था, तब मैंने कहा कुछ प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में, कुछ हो गया है. मेरेको इसको ठीक करने दो.'

ये भी पढ़ें: Honey Singh ने बनाया 'रंगीला रे' का रीमिक्स Yai Re, देखें YouTube पर कैसे मचा रहा धमाल

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे कुछ नहीं करना, मुझे इसको ठीक करना है. मुझे पांच साल लगे और मैं बेहतर हो गया. तब, मैं म्यूजिक बनाना चाहता था. लेकिन मैंने अपनी मां से कहा मैं कुछ नहीं कर सकता. उन्होंने मुझसे कहा कि तुमने म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर शुरुआत की थी, बीट्स लिखना शुरू करो. मैं वापसी कर रहा था.'

ये भी पढ़ें: Honey Singh ने घटाया इतना वजन, याद आ गया 11 साल पहले वाला लुक

जब मोटापे को लेकर लोगों ने दिए ताने

बनी सिंह ने कहा, 'मेरे गाने हिट हो गए लेकिन मुझे असफलताओं का सामना करना पड़ रहा था. मोटा था, लोगो ने कहा ये वो लुक नहीं है, वो कमबैक नहीं हो रहा. गाना हिट हो रहे थे लेकिन मुझे स्वीकार नहीं कर रहे थे लोग.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement