Advertisement

Mannara Chopra को सपोर्ट करने पर भड़की Parineeti Chopra? फेक रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फेक अकाउंट वालों की क्लास लगा दी है.

Latest News
Mannara Chopra को सपोर्ट करने पर भड़की Parineeti Chopra? फेक रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

Parineeti Chopra Mannara Chopra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) ने बीते दिनों आम आदमी पार्टी(AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग शादी की थी. जिसके बाद से वो लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. परिणीति अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वहीं, इस बीच बीते परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा(Mannara Chopra)जैसा कि सलमान खान (salman Khan) के शो बिग बॉस 17)(Bigg Boss 17) में नजर आ रही हैं, जो कि शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक बन गई हैं. वहीं, मन्नारा को परिणीति के एक फेक अकाउंट से समर्थन मिल रहा है, जिसके बाद एक्ट्रेस बुरी तरह से इसपर नाराज नजर आई हैं. 

दरअसल, शनिवार को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इस स्टोरी में उन्होंने कुछ आर्टिस्ट को सपोर्ट करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रहे फैन पेजों की आलोचना की है. उन्होंने पोस्ट करते हुए चेतावनी भी दी है कि वह रिपोर्ट कर देंगी. उन्होंने पोस्ट में लिखा- मैं देख रही हूं कि फैन पेज मेरे नाम का इस्तेमाल करते हुए अपने कलाकारों के सपोर्ट में चीजें लिख रहे हैं. ये फेक है. मैंने किसी के बारे में कोई इंटरव्यू,कोट्स नहीं दिए हैं. उन्हें बधाई दी है या उनकी सराहना की है. मैं देख रही हूं और आपको रिपोर्ट करूंगी. इसके पहले अपने फैक्ट चेक कर लें. थोड़ी सी गूगलिंग से कभी किसी का नुकसान नहीं होता है. 

ये भी पढ़ें-बहन Priyanka Chopra की तरह राजस्थान में रॉयल वेडिंग करेंगी Parineeti Chopra, शादी की डेट हुई फाइनल?

लोगों ने किए कमेंट

हालांकि इस पोस्ट में परिणीति ने मन्नारा का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंन ने इसे मन्नारा से कनेक्ट किया है कि एक्ट्रेस अपनी बहन के बारे में ही बात कर रही हैं. एक यूजर ने परिणीति के इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- प्रियंका चोपड़ा के परिवार में हो सकता है. हर परिवार में मतभेद होते हैं,लेकिन दब उनकी बहन शो में हो तो ऐसा करना कोई सही बात नहीं है. मैं मन्नारा की हमेशा सराहना करता हूं जो चोपड़ा बहनों के साथ अपना नाम जोड़ने से इनकार करती है. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- इसलिए मन्नारा अपनी बहन का नमा RIP फैमिली यूनिटी इस्तेमाल नहीं करना चाहती. तीसरे यूजर ने लिखा- अब यह सब समझ में आता है. एक और यूजर ने लिखा- वो अपनी चचेरे बहन का समर्थन नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे उसके दोहरे व्यक्तित्व को जानते थे. 

ये भी पढ़ें- दुल्हन के लिबास में Parineeti Chopra लगती हैं बेहद खूबसूरत, इन फोटोज को देख हार बैठेंगे दिल

जिग्ना ने अंकिता को लेकर किया खुलासा

आपको बता दे कि वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी के गेम को डिकोड करेंगे और उन्हें रियलिटी चेक देंगे. वहीं, हाल ही में शो से बाहर हुई जिग्ना वोरा ने अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया है कि उनका रिजल्ट नेगेटिव आया था और वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement