Advertisement

बहन Priyanka Chopra की तरह राजस्थान में रॉयल वेडिंग करेंगी Parineeti Chopra, शादी की डेट हुई फाइनल?

Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई के बाद अब शादी को लेकर काफी चर्चा है. कपल जल्द रॉयल वेडिंग कर सकते हैं. खबर है कि दोनों राजस्थान में शादी का वेन्यू फाइनल करने के लिए भी पहुंच गए हैं.

बहन Priyanka Chopra की तरह राजस्थान में रॉयल वेडिंग करेंगी Parineeti Chopra, शादी की डेट हुई फाइनल?

Parineeti Chopra, Raghav Chadha: परिणीती चोपड़ा, राघव चड्ढा 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी जिसकी कई फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं अब उनकी शादी (Parineeti Chopra Raghav Chadha wedding) को लेकर खबरें तेज हो गई हैं. खबर है कि दोनों रॉयल वेडिंग कर सकते हैं इसी सिलसिले में वो राजस्थान में वेन्यू फाइनल करने के लिए पहुंचे हैं. कहा जा रहा है कि परिणीति अपने परिवार के साथ उदयपुर में हैं और जल्द राघव भी जयपुर पहुंच रहे हैं.

परिणीति राघव की सगाई की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वारयल हुई थीं जिसमें फंक्शन की झलकियां दिखाई दी थीं. KoiMoi की खबर की मानें तो परिणीति और राघव राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. परिणीति शनिवार सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं. वहीं उनके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल में रुके थे. ऐसे में ये खबरें आने लगीं कि परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही जोधपुर में 'रॉयल वेडिंग' कर सकती हैं. 

वहीं खबर है कि परिणीति चोपड़ा ने टूरिज्म डिपार्टमेंट की डिप्टीडायरेक्टर शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और आसपास के खास होटल्स और टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानकारी हालिस की. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में ही शादी कर सकती हैं. उन्होंने उदयपुर की टूरिस्ट प्लेस और होटलों की जानकारी ली है. राघव चड्ढा जयपु जाएंगे और वहां शादी के लिए वेन्यू का जायजा लेंगे. 

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra ने रोका करने से पहले Raghav Chadha के सामने रखा ऐसा 'कॉन्ट्रैक्ट', Video में एक्ट्रेस की मां हुईं इमोशनल

कब लेंगे सात फेरे

13 मई को सगाई के बाद अब उनकी शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. खबर है कि दोनों सितंबर और नवंबर के बीच में शादी कर सकते हैं. ऐसे में अब लोगों की नजरें उनकी बिग फैट रॉयल वेडिंग पर हैं. 

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra को पसंद नहीं आई Raghav Chadha की नाक, सगाई से पहले आप नेता ने करा ली सर्जरी? Video में किया खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement