Advertisement

Mallika Rajput: कंगना रनौत के साथ किया काम, फंदे से लटका मिला शव, एक्ट्रेस की मौत की खबर ने मचाई सनसनी

सिंगर और एक्ट्रेस Mallika Rajput के निधन की खबर ने सनसनी फैला दी है. वो Kangana Ranaut से लेकर सिंगर Shaan के साथ काम कर चुकी हैं. जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Mallika Rajput: कंगना रनौत के साथ किया काम, फंदे से लटका मिला शव, एक्ट्रेस की मौत की खबर ने मचाई सनसनी

Mallika Rajput

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बीती शाम शॉकिंग खबर सामने आई. सिंगर और एक्ट्रेस रहीं विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत (Mallika Rajput) का निधन हो गया है. मंगलवार को एक्ट्रेस का शव उनके घर सुलतानपुर में फंदे से लटका (Mallika Rajput suicide) हुआ पाया गया जिससे सनसनी मच गई है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही इसकी छानबीन में लग गई है. फिलहाल एक्ट्रेस के सुसाइड करने के पीछे का कारण सामने नहीं आया है.

मल्लिका राजपूत साल 2014 में कंगना रनौत-स्टारर फिल्म रिवॉल्वर रानी में नजर आई थीं. इसके अलावा वो शान के गाने 'यारा तुझे' के म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी थीं. वो 2016 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुई थीं, लेकिन दो साल बाद उन्होंने राजनीतिक दल छोड़ दिया था.  यही नहीं फिल्म इंडस्ट्री में करियर ना चलने के बाद उन्होंने आध्यात्मिकता की ओर रुख भी किया था. 

कथक से लेकर गजलों का था शौक

मल्लिका राजपूत एक ट्रेन्ड कथक नर्तक थीं और तो और उन्होंने कई कविता सत्रों में अपनी गजलें लिखना और प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया था. साल 2022 में उन्हें उत्तर प्रदेश में भारतीय सवर्ण संघ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था.

ये भी पढ़ें: 'आ रहे सुसाइड के ख्याल', बिग बॉस के बाद टीवी की 'डायन' को नहीं मिल रहा काम

होमटाउन में मिला शव

मल्लिका राजपूत का शव सुल्तानपुर के सीताकुंड क्षेत्र स्थित घर पर फंदे से लटका हुआ मिला. ये उनका होमटाउन है. खबरों की मानें तो पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है. हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. वहीं परिवार ने बताया कि उन्हें इस बारे में सुबह ही पता चला. फिलहाल घटना कब हुई इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. कहा जा रहा है कि सुसाइड से पहले मल्लिका की अपने परिवार से अनबन हुई थी. वहीं 35 साल की एक्ट्रेस के निधन से इंडस्ट्री शॉक में हैं. वहीं उनके परिवार को भी गहरा सदमा लगा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement